Breaking News
7cd486ce 76f3 4a3b ad05 aa1d24796c01

पारीक समाज के दसवें सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु बैठक का आयोजन।

51 जोड़ो का विवाह करने का लिया लक्ष्य7cd486ce 76f3 4a3b ad05 aa1d24796c01

 

मेवाड़ क्षेत्रीय पारीक समाज का दसवां सामूहिक विवाह सम्मेलन आगामी 14 फरवरी 2024 बसन्त पंचमी को सिंगोली श्याम मेंआयोजित किया जाएगा इस हेतु रविवार को सिंगोली स्थित पारीक समाज की धर्मशाला में समिति अध्यक्ष शिवनारायण जोशी की अध्यक्षता, राम सिंह जोशी होंडा के मुख्य आतिथ्य, ओम प्रकाश पारीक बोरडा के विशिष्ट आतिथ्य में की गई। बैठक की शुरुआत महर्षि पराशर की तस्वीर की पूजा करके किया गया।बैठक में समिति कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश पारीक ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

इसके बाद जोड़ो के लिए सम्पर्क के लिए विभिन्न समितियों का गठन*क्षेत्रवार किया गया।ओर सम्मेलन में 51 जोड़ो का विवाह करने का लक्ष्य* लिया गया।इसके साथ ही अर्थ संग्रह, के लिए भी कमेटी का गठन किया गया व जिम्मेदारी दी गई। भवानीशंकर पारीक पीथास ने बताया की कमेटी सदस्यों द्वारा 15 जोड़ो से सम्पर्क किया गया जिन्होंने सम्मेलन में विवाह के लिए सहमति प्रदान की। प्रवक्ता जसवंत पारीक ने बताया कि इस दौरान अरविंद पारीक चन्देरिया ने अपनी पुत्री प्रांजल की प्रथम पुण्यतिथि पर सम्मेलन हेतु 5100 रुपये की घोषणा की।

बैठक में दुर्गा शंकर पारीक जालिया, बालकृष्ण पारीक बीड़का खेड़ा, राधेश्याम पारीक पपलाज, मुकेश जोशी त्रिवेणी, प्रियदर्शी पारीक आकोला, नंदलाल पारीक जालिया,अरविंद पारीक भीलवाड़ा ने विचार प्रकट किए। इस दौरान दिनेश व्यास, जगदीश व्यास भीलवाड़ा, मिठू लाल, गोविंद पारीक, कैलाश चन्द्र जोशी, हरि प्रसाद पारीक, सुशील जोशी, राजेन्द्र व्यास,,कमलेश पारीक, मोहन पारीक सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।

(फोटो कैप्शन– 8-सामूहिक विवाह सम्मेलन मौजूद समाज बंन्धू
9- महर्षि भगवान के समक्ष पूजा अर्चना करते) फोटो प्रमोद कुमार गर्ग

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *