Breaking News
WhatsApp Image 2024 05 01 at 5.35.19 PM

चो महेन्द्र प्रताप के पक्ष में गांव बड़ौली में उमड़ा जनसैलाब

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टWhatsApp Image 2024 05 01 at 5.35.19 PM

फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री,हरियाणा चो महेन्द्र प्रताप सिंह का सम्मानित हजारों लोगों से भरे वाहनों का काफिला जब चंदीला बडौली गांव पहुंचा तो वहां हजारों लोगों का जनसैलाब उनके स्वागत में उमड़ पड़ा। गांव के सैंकड़ों नौजवानों ने बाइक पर कांग्रेस का झंडा लहराकर कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद,राहुल गांधी जिंदाबाद,चौ.भूपेन्द्र सिंह हुड्डा जिंदाबाद,चौ.महेन्द्र प्रताप सिंह जिन्दाबाद के नारों से आकाश गुजायमान हो गया। लोगों की जुबान से केवल यही निकल रहा था अबकी बार महेन्द्र प्रताप। गांव की सरदारी ने फूल मालाओं एवं शाॅल पहनाकर कांग्रेस प्रत्याशी का स्वागत किया।

इस मौके पर चौ.महेन्द्र प्रताप सिंह ने उपस्थित गांव बडोली व प्रहलादपुर की सरदारी का अभिवादन किया और कहा कि इस बार जनता का मूड बदलाव देख रहा है। शहर का प्रत्येक मतदाता भाजपा प्रत्याशी की सत्ता लोलुपता एवं शहर के विनाश की पटकथा में उनकी भूमिका से आहत है। उन्होंने कहा कि देश में इंडिया गठबंधन सरकार बनाने जा रहा है और भाजपा को इस बार सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने का मन देश की जनता ने बना लिया और इसका प्रमाण प्रधानमंत्री की बौखलाहट है। वो लोगों को हिन्दू-मुसलमानों के नाम पर बांटने का काम कर रहे हैं।

एक ऐसा माहौल देश में फैलाने की कोशिश कर रहे हैं जिससे देश जाति और धर्म के आधार पर बंट जाए। चौ.महेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश सरकार ने विकास के नाम पर लोगों को गुमराह करने का काम किया है। हरियाणा में जब कांग्रेस सरकार सत्ता से गई थी तो प्रदेश पर 55 लाख करोड का कर्ज था और आज हरियाणा प्रदेश पर 205 करोड़ का कर्जा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जो भी विकास कार्य हुए हैं,वो केवल कांग्रेस की देन है,भाजपा ने केवल लोगों को बेवकूफ बनाने का काम किया है।

स्मार्ट सिटी के नाम पर और शहर के विकास के नाम पर हजारों करोड डकार लिए गए। मैट्रो का एक भी पिलर भाजपा पिछले 10 वर्षों में नही लगा पाई है। फरीदाबाद शहर में मैट्रो कांग्रेस लेकर आई और कांग्रेस ने ही बल्लभगढ़ तक मैट्रो का विस्तार किया। मेडिकल काॅलेज कांग्रेस सरकार की देन है,यूनिवर्सिटी,आईएमटी सहित मास्टर प्लान के तहत कराए गए विकास कार्य केवल और केवल कांग्रेस की देन है। उपस्थित सभा को सम्बोधित करते हुए चो महेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि बडौली मेरी ननिहाल है और यहां से मैंने अपने अभियान की शुरुआत की है।

जितना प्यार और लोगों का समर्थन मुझे मिला है। मुझे विश्वास है कि इस बार फरीदाबाद सीट पर भारी मतों से कांग्रेस विजयी होगी। लोगों ने भाजपा
कार्यक्रम में मुख्य रूप से चो. जयपाल चंदीला ठोंडा,अदल सिंह चंदीला,कैलाश मास्टर,जयबीर पहलवान,महिपाल पहलवान,चो अजय चंदीला,महेन्द्र,चौ.चन्दर पाल,चौ.मदन चेयरमैन,धर्मी चंदीला ठोंडा,चौ. सूरजपाल,रिंकु चंदीला,आभाष चंदीला,जितेन्द्र चंदेलिया,वेद प्रकाश यादव,दयानंद चंदीला,रामपत चंदीला,बिजेंद्र मावी आदि मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *