Breaking News
IMG 20261116 WA0014

जे.सी.बोस विश्वविद्यालय में मीडिया विभाग द्वारा’मॉक’प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:जे.सी.बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय,वाईएमसीए के संचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा‘इन्फ्लुएंसर्स बनाम पत्रकार युवाओं की सोच को कौन प्रभावित करता है?’विषय पर एक मॉक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य मीडिया विद्यार्थियों के मध्य युवाओं,जनमानस और समाज पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर तथा पेशेवर पत्रकारों के बढ़ते प्रभाव का विश्लेषण करना रहा।

इस संवादात्मक सत्र में विद्यार्थियों ने पत्रकारों,सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर,मीडिया मालिकों और आम जनता की भूमिका निभाते हुए मीडिया की विश्वसनीयता,नैतिक जिम्मेदारियों,भ्रामक सूचनाओं तथा आधुनिक पत्रकारिता के बदलते स्वरूप पर चर्चा की।
कार्यक्रम का मंच संचालन वरुण द्वारा किया गया।

उन्होंने कार्यक्रम के मुख्य विषय का परिचय देते हुए युवाओं की सोच और विचारों को आकार देने में मीडिया की बढ़ती भूमिका पर प्रकाश डाला। चर्चा में इस बात पर जोर दिया गया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने युवाओं के सूचना प्राप्त करने और अपनी राय बनाने के तरीकों में महत्वपूर्ण बदलाव किया है।

चर्चा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा मीडिया मालिकों और कंटेंट क्रिएटर्स की जिम्मेदारी पर केंद्रित रहा। इसमें पारदर्शिता बनाए रखने और भ्रामक सूचनाओं के प्रसार को रोकने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। इस चर्चा में मीडिया विद्यार्थियों की तीन टीम जिसमें पहली टीम में आभा शर्मा,जिया गर्ग,आरजू पत्रकार की भूमिका में,दूसरी टीम में खुशी प्रिया और तन्नू मीडिया ओनर्स के अतिरिक्त तीसरी टीम में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की भूमिका में हितेश,महक,तनाशकी,जिया सिंघला शामिल रहे।

विभागाध्यक्ष प्रो.पवन सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि सोशल मीडिया का प्रभाव लोगों का ध्यान आकर्षित कर सकता है,लोकप्रियता फ़ॉलोवर्स बढ़ा सकती है, लेकिन केवल विश्वसनीयता ही जनता का वास्तविक विश्वास जीत सकती है।

आज के इस दौर में जहां मीडिया की भूमिका अत्यंत व्यापक हो चुकी है जिसे हमें यह भली-भांति समझ लेना चाहिए कि ‘मीडिया का भविष्य इस बात से तय नहीं होगा कि कौन सबसे ऊंची आवाज़ में बोलता है,बल्कि इस बात से तय होगा कि कौन सच बोलता है।’उन्होंने आगे कहा कि पत्रकारिता और जनसंचार का मूल आधार हमेशा से सत्य,जिम्मेदारी और जवाबदेही पर टिका होना चाहिए।

मुझे पूर्ण विश्वास है कि हमारे विद्यार्थी इन मूल्यों को अपने जीवन और करियर में उतारकर समाज में एक सकारात्मक और निष्पक्ष बदलाव के वाहक बनेंगे।

इस चर्चा में सहायक प्रोफेसर डॉ.तरुणा नरूला,सहायक प्रोफेसर डॉ.सोनिया हुड्डा और सहायक प्रोफेसर सौरभ शुक्ला ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए मीडिया विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। कोऑर्डिनेटर डॉ.कुमार मौसम और डॉ.आदर्श ने धन्यवाद व्यक्त किया।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261116 WA0003

छठ महापर्व पर पूर्वांचलवासियों को कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल की सौगात

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:छठ महापर्व के पावन अवसर पर फरीदाबाद के पूर्वांचलवासियों और …