Breaking News
IMG 20261116 WA0010

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंत्री राजेश नागर की बेटी को दिया आशीर्वाद

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर की बेटी के विवाह से पूर्व ग्रेटर फरीदाबाद के भतौला स्थित उनके निवास पर पहुंचकर परिवार को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बिटिया को आशीर्वाद देते हुए उसके सुखद,समृद्ध और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

साथ ही परिवार के सभी सदस्यों को विवाह की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। ओम बिरला के निवास पहुंचने पर मंत्री राजेश नागर और उनके परिजनों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष ने परिवार के सदस्यों के साथ काफी समय बिताया और पारिवारिक माहौल में आत्मीय बातचीत की। उनके इस स्नेहपूर्ण आगमन से परिवार में खुशी और उत्साह का माहौल रहा। मंत्री राजेश नागर ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का उनके निवास पर आगमन पूरे परिवार के लिए अत्यंत प्रसन्नता और सम्मान का विषय है।

उन्होंने कहा कि ओम बिरला ने जिस आत्मीयता के साथ परिवार के बीच समय बिताया और बेटी मुस्कान को अपना आशीर्वाद दिया,वह उनके परिवार के लिए सदैव यादगार रहेगा। गौरतलब है कि मंत्री राजेश नागर की बेटी का विवाह इसी माह 25 तारीख को होना है।

राजेश नागर ने लोकसभा अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बेटी के जीवन के इस महत्वपूर्ण अवसर पर उनका घर आना और आशीर्वाद देना परिवार के लिए बेहद भावुक एवं सुखद अनुभव है।

इस अवसर पर मौजूद मंत्री राजेश नागर के पिता रूप सिंह नागर,भाई सुमन नागर,अमन नागर,सुखपाल नागर, सुधीर नागर ने बताया कि ओम बिरला का स्नेह और शुभकामनाएं परिवार के लिए अनमोल हैं। उनके आगमन से परिवार के सदस्यों ने स्वयं को गौरवान्वित और अभिभूत महसूस किया है।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261116 WA0003

छठ महापर्व पर पूर्वांचलवासियों को कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल की सौगात

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:छठ महापर्व के पावन अवसर पर फरीदाबाद के पूर्वांचलवासियों और …