Breaking News
IMG 20261116 WA0006

₹10.23 करोड़ के विकास कार्यों से बदलेगी सेक्टर-14 की तस्वीर:कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने फरीदाबाद के सेक्टर-14 स्थित वार्ड नंबर-35 में कुल ₹10.23 करोड़ की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

इन विकास कार्यों के माध्यम से क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत बनाने,सार्वजनिक स्थलों का कायाकल्प करने और स्थानीय नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है।

इन विकास कार्यों में ₹6.02 करोड़ की लागत से सामुदायिक केंद्र का निर्माण,₹37.68 लाख की लागत से सेंटर पार्क में जॉगिंग एवं वॉकिंग के लिए ईपीडीएम सिंथेटिक ट्रैक का निर्माण,₹1.65 करोड़ की लागत से सेक्टर-14 मार्केट का पुनर्विकास,₹27.56 लाख की लागत से चिल्ड्रन पार्क में ग्रेनाइट स्टोन फ्लोरिंग,₹1.37 करोड़ की लागत से पार्कों की चारदीवारी एवं फुटपाथों का नवीनीकरण तथा ₹53.19 लाख की लागत से सड़क चौड़ीकरण एवं इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने के कार्य शामिल हैं।

➡️सामुदायिक केंद्र का होगा निर्माण।

सेक्टर-14 के वार्ड नंबर-35 में ₹602.55 लाख की लागत से सामुदायिक केंद्र का निर्माण किया जाएगा। इससे क्षेत्र के नागरिकों को सामाजिक,सांस्कृतिक एवं सामुदायिक आयोजनों के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध होगा।

➡️सेंटर पार्क में बनेगा आधुनिक जॉगिंग एवं वॉकिंग ट्रैक।

₹37.68 लाख की लागत से सेंटर पार्क के मौजूदा फुटपाथ पर ईपीडीएम सिंथेटिक ट्रैक तैयार किया जाएगा। इसमें जॉगिंग एवं वॉकिंग की सुविधा के साथ 5 वर्षों तक रखरखाव,सफाई एवं धुलाई का कार्य भी शामिल है। इससे क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य और फिटनेस के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

➡️सेक्टर-14 मार्केट का होगा पुनर्विकास।

एमसीएफ क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-14 मार्केट के पुनर्विकास के लिए ₹165.40 लाख का प्रस्ताव रखा गया है। इस कार्य के पूरा होने से बाजार की आधारभूत सुविधाओं और व्यवस्था में सुधार होगा। यह कार्य स्वीकृति की प्रक्रिया में है।

➡️चिल्ड्रन पार्क में ग्रेनाइट स्टोन फ्लोरिंग।

बच्चों के पार्क को बेहतर बनाने के लिए ₹27.56 लाख की लागत से ग्रेनाइट स्टोन फ्लोरिंग का कार्य किया जा रहा है। इससे पार्क की सुविधाओं और स्वरूप में सुधार होगा। यह कार्य प्रगति पर है।

➡️पार्कों की चारदीवारी और फुटपाथों का होगा नवीनीकरण।

₹137.42 लाख की अनुमानित लागत से पार्कों की बाउंड्री वॉल का नवीनीकरण,पार्कों की दीवारों पर वॉश्ड स्टोन ग्रिट प्लास्टर,लाल आगरा स्टोन की मरम्मत तथा सेक्टर-14 के विभिन्न स्थानों पर पार्कों के फुटपाथों का निर्माण एवं मरम्मत कराई जाएगी। यह कार्य रेट अप्रूवल की प्रक्रिया में है।

➡️सड़क चौड़ीकरण और इंटरलॉकिंग टाइल्स से मिलेगी बेहतर सुविधा।

डीएवी पब्लिक स्कूल रोड,सेक्टर-14 पर ₹53.19 लाख की लागत से एम-25 ग्रेड आरएमसी सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा। इसके साथ ही 80 एमएम मोटाई की इंटरलॉकिंग टाइल्स भी लगाई जाएंगी। यह कार्य टेंडर प्रक्रिया में है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि फरीदाबाद का सर्वांगीण विकास और प्रत्येक क्षेत्र में आधुनिक जनसुविधाएं उपलब्ध कराना हरियाणा सरकार की प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शहरी आधारभूत ढांचे को मजबूत बनाने और नागरिकों के जीवन को अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि विकास का वास्तविक उद्देश्य आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना और उनकी दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करना है।

सेक्टर-14 के वार्ड नंबर-35 में प्रस्तावित ये सभी कार्य क्षेत्र की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किए गए हैं। इनके पूरा होने से स्थानीय निवासियों को सामुदायिक केंद्र,बेहतर पार्क,व्यवस्थित बाजार और मजबूत सड़क जैसी सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि फरीदाबाद को आधुनिक,सुव्यवस्थित और विकसित शहर बनाने के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

जनआकांक्षाओं के अनुरूप विकास का यह सिलसिला आगे भी निरंतर जारी रहेगा और शहर के प्रत्येक क्षेत्र तक विकास का लाभ पहुंचाया जाएगा।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261116 WA0003

छठ महापर्व पर पूर्वांचलवासियों को कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल की सौगात

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:छठ महापर्व के पावन अवसर पर फरीदाबाद के पूर्वांचलवासियों और …