Breaking News
IMG 20261116 WA0008

पूर्व विधायक नीरज शर्मा के आवास पर धूमधाम से संपन्न हुआ छठ महापर्व

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:लोक आस्था,शुद्धता और सूर्य उपासना के चार दिवसीय महापर्व छठ पूजा का आज उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही अत्यंत हर्षोल्लास और भव्यता के साथ समापन हो गया है।

इस पावन अवसर पर एनआईटी फरीदाबाद के पूर्व विधायक नीरज शर्मा के निवास स्थान पर एक विशेष और आनंदमय माहौल देखने को मिला,जहां परिवार और क्षेत्रवासियों ने मिलकर इस महापर्व को मनाया। इस वर्ष छोटे पुत्र निखिल शर्मा के विवाह के पश्चात परिवार में पहली बार छठ महापर्व मनाया गया।

निखिल शर्मा की नवविवाहिता पत्नी अंकिता शर्मा (मूल निवासी-मधुबनी,बिहार) ने अपने ससुराल में पहली बार पूरी निष्ठा के साथ यह चार दिवसीय कठिन व्रत रखा। उनके साथ परिवार की बड़ी पुत्रवधू पायल शर्मा ने भी पूरी श्रद्धा और भक्तिभाव से छठ महापर्व का यह पावन व्रत किया।

दोनों बहुओं द्वारा एक साथ छठ करने से परिवार में सांस्कृतिक एकता और उत्सव की अनूठी मिसाल कायम हुई।
➡️विशेष भोज का आयोजन भी किया गया।
व्रत के सफलतापूर्वक समापन और उगते सूर्य को अर्घ्य देने के पश्चात,पूर्व विधायक नीरज शर्मा के निवास स्थान पर एक भव्य भोज का आयोजन किया गया।

इस भोज में मेहमानों और परिजनों के लिए विशेष पारंपरिक व्यंजनों का प्रबंध किया गया था,जिसमें मुख्य रूप से आलू का ढालना,दही-चूड़ा,बंगाली रसगुल्ला पारंपरिक मैथिली व्यंजन,इस भोज का सभी ने आनंद लिया और एक-दूसरे को छठ महापर्व की बधाइयां दीं।

प्रकृति और आस्था का प्रतीक
छठ महापर्व हमें प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और अटूट आस्था का संदेश देता है।

पूर्व विधायक नीरज शर्मा के परिवार में इस पर्व का इस भव्यता के साथ संपन्न होना न केवल पारिवारिक एकजुटता को दर्शाता है,बल्कि यह भी साबित करता है कि जब नई पीढ़ी अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ी रहती है,तो समाज में एक सकारात्मक संदेश जाता है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य लोग और रिश्तेदार उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261116 WA0003

छठ महापर्व पर पूर्वांचलवासियों को कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल की सौगात

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:छठ महापर्व के पावन अवसर पर फरीदाबाद के पूर्वांचलवासियों और …