Breaking News
IMG 20261123 WA0011

पत्रकारों की 29 नवम्बर को होने वाली बैठक की बनाई रणनीति

Ibn news Team DEORIA

रिपोर्टर दिनेश गुप्ता

IMG 20261123 WA0011

देवरिया। ‘प्रसिद्ध समाजवादी चिंतक डॉक्टर राम मनोहर लोहिया ने कहा था जिंदा कौम 5 साल का इंतजार नहीं करती, इसी तर्ज पर भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति एवं सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ चल रहा है। यह संगठन देशभर के प्रिंट मीडिया इलेक्ट्रॉनिक मीडिया डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के पत्रकारों का राष्ट्रीय स्तर का संयुक्त मंच है। उक्त बातें संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ सतीश चंद्र शुक्ला ने अपने संबोधन में कहीं। वे द इंडिया न्यूज गोरखपुर के केन्द्रीय कार्यालय में संगठन की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे।

यह बैठक संगठन के आगामी 29 नवंबर की होने वाली बैठक की तैयारियों के संबंध में बुलाई गई थी। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कृष्णचंद्र चौघरी कर रहे थे। बैठक में गोरखपुर के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष एवं द इंडिया न्यूज गोरखपुर के चीफ एडिटर पंचानन पाण्डेय, मण्डल उपाध्यक्ष मृत्युंजय पाण्डेय, गोरखपुर जिला उपाध्यक्ष संजय मिश्रा, बांसगांव तहसील अध्यक्ष प्रमोद पाण्डेय, नरेन्द्र, शैलेन्द्र दुबे, दुर्गेश मणि त्रिपाठी, अमित शुक्ला, रामेश्वर मिश्रा आदि वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261114 WA0004

क्षणभर में सभी वर्गों के दुलारे बने पूर्व मंत्री शाकिर अली के पुत्र परवेज आलम, समर्थन में उठने लगी आवाजें

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में वर्ष 2027 के …