Breaking News
IMG 20261115 WA0008

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने शासकीय आवास पर छठ महापर्व की पूजा-अर्चना की

Ibn news Team DEORIA रिपोर्टर दिनेश गुप्ता 

IMG 20261115 WA0008

देवरिया । उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही ने आज लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ के पावन अवसर पर अपने शासकीय आवास, कालिदास मार्ग पर पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की और प्रदेश की खुशहाली तथा लोकमंगल की कामना की।

इस अवसर पर कृषि मंत्री ने भगवान भास्कर की आराधना करते हुए प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति, उत्तम स्वास्थ्य एवं किसानों की उन्नति की प्रार्थना की। उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रकृति और सूर्य की उपासना का यह महापर्व हमें स्वच्छता, संयम, अनुशासन और सामाजिक समरसता का संदेश देता है।

About IBN NEWS

Check Also

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण , देवरिया के तत्वाधान में मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर में आमजन को दिया गया सरकारी योजनाओं का लाभ

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया।उ0 प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिये गये …