Breaking News
IMG 20261110 WA0002

देवरिया – कुश्ती हमारी मिट्टी की परंपरा और युवाओं के शौर्य का प्रतीक है : सूर्य प्रताप शाही

Ibn news Team DEORIA

दिनेश गुप्ता

IMG 20261110 WA0002

देवरिया। विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा के ग्राम पंचायत बंजरिया बाजार में गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर मंगलवार, 10 नवंबर 2026 को परंपरागत भव्य बंजरिया महोत्सव दंगल का आयोजन किया गया। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी आयोजित इस दंगल में क्षेत्र के साथ-साथ दूरदराज से आए पहलवानों ने अपनी कुश्ती कला, शारीरिक क्षमता और दमखम का शानदार प्रदर्शन किया। पहलवानों के दांव-पेच देखकर दर्शकों ने तालियों और जयकारों से उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री माननीय सूर्य प्रताप शाही रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख पथरदेवा सुब्रत शाही उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पहुंचने पर आयोजकों एवं ग्रामवासियों ने अतिथियों का स्वागत किया।
इस अवसर पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि कुश्ती हमारी मिट्टी की परंपरा और युवाओं के शौर्य का प्रतीक है। अखाड़े में पहलवानों का जोश और दर्शकों का उत्साह देखकर मन गदगद हो गया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक खेलों को जीवित रखने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में कुश्ती जैसे खेल युवाओं को शारीरिक रूप से मजबूत बनाने के साथ अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना भी विकसित करते हैं। उन्होंने आयोजन से जुड़े सभी आयोजकों, पहलवानों और क्षेत्रवासियों को हृदय से बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवाओं के खेल और स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए हम सदैव उनके साथ खड़े हैं।
दंगल को सफल बनाने में ग्राम प्रधान अब्दुल सलाम सहित ग्राम पंचायत के सदस्य, आयोजक मंडल और समस्त ग्रामवासियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजन के दौरान जिला पंचायत सदस्य सुजीत प्रताप सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष क्रांति सिंह, भाजपा नेता जीपू शाही, विवेक दत्त राय, संजय सिंह, मंडल मंत्री मंटू प्रताप सिंह, हरेंद्र सिंह, दिलीप गुप्ता, अनुरोध गुप्ता, अबरार खान, नसीम खान, अकलू गुप्ता, जैनुद्दीन खान, अच्छे लाल भारती सहित अनेक गणमान्य लोग, भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
बंजरिया महोत्सव दंगल ने एक बार फिर ग्रामीण अंचल की पारंपरिक खेल संस्कृति, आपसी सौहार्द और सामाजिक एकता की मिसाल पेश की।

About IBN NEWS

Check Also

WhatsApp Image 2026 10 21 at 2.30.43 PM

अहरौरा में धूमधाम से मनाया गया विजयादशमी का पर्व, जगह-जगह हुआ रावण दहन

गोला सहुवाईन के रामलीला पोखरा और चौक बाजार आलू मिल तिराहे पर जला रावण का …