Breaking News
WhatsApp Image 2026 11 05 at 9.59.16 PM

मानव सेवा समिति द्वारा जरूरतमंद लोगों को कपड़े वितरित किया गया

पलवल:मानव सेवा समिति जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है नर सेवा को ही नारायण सेवा कहा जाता है मानव सेवा समिति का एकमात्र उद्देश्य जरूरतमंद लोगों की सेवा व सहायता करना है।

समिति पिछले 17 सालों से समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी होकर कार्य कर रही है। हर वर्ष जरूरतमंद बच्चियों की शादी में यथा संभव सहयोग करना, झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले मजदूरों को प्लास्टिक से होने वाले नुकसान को लेकर जागरूक करना और प्लास्टिक छोड़ने के लिए जागरूक करना,जल ही जीवन है,इसको लेकर जागरूक हुए पानी बचाने के लिए प्रेरित करना एवं बीमारियों से बचने के लिए सफाई से रहने के लिए जागरूक करना भी समिति के कुछ प्रमुख कार्य हैं।

प्रतिवर्ष स्कूलों में जर्सी वितरण,जुराब वितरण,जूते वितरण,एवं जो भी जरूरतमंद बच्चों की जरूरत समिति के सामने आती है,उनको संस्था हर संभव पूरा करने का प्रयत्न करती है|
जैसा कि सर्दियां शुरू हो गई हैं,तो हम चाहते हैं कि जो जरूरतमंद बच्चे हैं उन्हें समय पर जूते और जर्सी उपलब्ध कराई जा सके। इसी कड़ी में समिति ने इस वर्ष सर्दियों का अपना पहला कार्यक्रम भजन गायक भाई गिरिजेश शर्मा के हुड्डा सेक्टर-2 स्थित ट्यूशन सेंटर पर आयोजित किया।

कार्यक्रम संस्था के सदस्य प्रियंका गुप्ता एवं मुकेश मित्तल के पिता की पुण्य स्मृति में इनके सहयोग से आयोजित किया गया। जहां पर 145 छात्र-छात्राओं को मानव सेवा समिति की ओर से बहुत अच्छी क्वालिटी की जर्सी वितरित की गई। साथ ही 145 जोड़ी जुराबों की सेवा विक्रम सिंह द्वारा की गई। समिति का मानना है कि अगर हम जरूरतमंद लोगों को कोई भी चीज दे रहे हैं तो उसकी क्वालिटी अच्छी ही होनी चाहिए क्योंकि संपन्न परिवारों के लोग तो खुद भी बहुत कुछ खरीद सकते हैं लेकिन इन बच्चों को अच्छी चीज की आवश्यकता होती है।

मैं सभी को बताना चाहूंगी कि गिरजेश शर्मा ने किराया का मकान लेकर बच्चों के लिए ट्यूशन सेंटर की बहुत अच्छी व्यवस्था की हुई है।सबसे ज्यादा सराहनीय बात यह है कि इस केंद्र पर सारे और सारे स्लम एरिया के,गाड़ी साफ करने वाले,घरों में काम करने वाली महिलाओं के बच्चे ट्यूशन पढ़ने आते हैं। बच्चों को शिक्षा का दान देना जीवन का सबसे सराहनीय कार्य होता है! और भाई गिरजेश के साथ बचपन में कभी कुछ ऐसा घटित हुआ।

जिससे उन्होंने यह प्रेरणा ली कि यदि आगे जाकर मेरे ऊपर ईश्वर की कृपा रही तो मैं ऐसे 1000 जरूरतमंद बच्चों के लिए निशुल्क कोचिंग सेंटर शुरू करूंगा। और ईश्वर की असीम अनुकंपा से उनके सेंटर में लगभग 150 से 200 के बीच ऐसे बच्चे शिक्षा हासिल कर रहे हैं जहां पर बहुत ही अच्छे प्रतिभाशाली टीचर बच्चों को बहुत अच्छी उच्च क्वालिटी की शिक्षा प्रदान कर रहे हैं| साथ ही उनकी बेटी प्रिया शर्मा ने इस कार्य को बहुत अच्छे तरीके से संजोया हुआ है।

समिति की अध्यक्ष सीता वर्मा ने कहा कि संस्था भगवान से प्रार्थना करती है कि यह सभी बच्चे जीवन में बहुत तरक्की करें और आगे जाकर ऊंचाइयों को छुए।कार्यक्रम में संस्था की ओर से संगीता गर्ग,ज्योति दलाल,सुनीता मुंजाल,जय श्री जिंदल,नीरज सोनी,शशि मोहन मंगला,कृष्णा सिंह,लक्षण सिंह,मुकेश मित्तल,वीना मित्तल,गिरजेश शर्मा,प्रिया शर्मा,गोपाल शर्मा,बाला शर्मा उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261029 WA0008

विश्व स्ट्रोक दिवस पर एकॉर्ड अस्पताल ने शुरू की जीवन रेखा स्ट्रोक हेल्प लाइन नंबर

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:स्ट्रोक के मरीजों को समय पर इलाज उपलब्ध कराने के …