Breaking News

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण , देवरिया के तत्वाधान में मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर में आमजन को दिया गया सरकारी योजनाओं का लाभ

Ibn news Team DEORIA

दिनेश गुप्ता

देवरिया।उ0 प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिये गये दिशा-निर्देश में जनपद न्यायालय देवरिया के प्रांगण में जनपद न्यायाधीश धनेन्द्र प्रताप सिंह, अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवरिया, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय ब्रजेश मणि त्रिपाठी ,नोडल अधिकारी/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, नरेंद्र नाथ त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी देवरिया राजेश कुमार सिह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/सिविल जज (एस0डी0) श्रीमती अर्चना एवं अध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ के द्वारा वृह्द मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का शुभारम्भ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यापर्ण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया।

कार्यक्रम के दौरान जनपद के सम्बन्धित विभागो के द्वारा चिन्ह्रित लाभार्थियों को स्टाल लगाकर केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित विभागीय योजनाओं का लाभ देकर विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान 917 निर्बल, निर्धन, बच्चे, महिलाएं, असंगठित क्षेत्र के श्रमिक और अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग के लोगों को संबंधित विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय के द्वारा लाभान्वित कर उन्हे प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस दौरान विशेषतः दिव्यांग जनों को 01 व्हील चेयर, 09 हियरिंग ऐड, मानसिक रोगी जन को 13 एमआर कीट, व 20 स्मार्टकैन छड़ी तथा अन्य विभागों के द्वारा भी 874 लाभार्थियों को लाभ प्रदान कर समाज के मुख्य धारा में जोड़ने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया गया। मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर में बाल विकास पुष्टाहार विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और छह माह के नवजात बच्चों का अन्नप्राशन भी कराया गया।

About IBN NEWS

Check Also

WhatsApp Image 2026 10 23 at 8.55.07 PM

अहरौरा में स्नातक निर्वाचन में 45.99 और शिक्षक निर्वाचन में 59.61 प्रतिशत मतदान

नगर पालिका परिषद कार्यालय स्थित मतदान केंद्र पर स्नातक के 361 और शिक्षक निर्वाचन में …