Breaking News
WhatsApp Image 2026 10 23 at 8.55.07 PM

अहरौरा में स्नातक निर्वाचन में 45.99 और शिक्षक निर्वाचन में 59.61 प्रतिशत मतदान

नगर पालिका परिषद कार्यालय स्थित मतदान केंद्र पर स्नातक के 361 और शिक्षक निर्वाचन में 62 मतदाताओं ने किया मतदान

मीरजापुर। नगर पालिका परिषद कार्यालय अहरौरा स्थित मतदान केंद्र पर स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन के लिए मतदान संपन्न हुआ। स्नातक निर्वाचन में कुल 785 मतदाताओं में से 361 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 95 महिला और 266 पुरुष मतदाता शामिल रहे।

इस प्रकार स्नातक निर्वाचन में 45.99 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
वहीं, शिक्षक निर्वाचन में कुल 104 मतदाताओं में से 62 मतदाताओं ने मतदान किया। इनमें 13 महिला और 49 पुरुष मतदाता शामिल रहे। इस प्रकार शिक्षक निर्वाचन में 59.61 प्रतिशत मतदान हुआ।

नगर पालिका परिषद कार्यालय स्थित मतदान केंद्र पर दोनों निर्वाचन की मतदान प्रक्रिया संपन्न कराई गई। मतदान के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों की मौजूदगी रही। अधिकारियों ने मतदान केंद्र की व्यवस्था पर नजर बनाए रखी।

इस दौरान एसडीएम मड़िहान, सीओ संतोष कुमार ओझा, सीओ मोहम्मद फहीम, थाना प्रभारी अजय मिश्रा तथा नगर चौकी प्रभारी आशीष कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी मुस्तैद रहे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261024 WA0011

देवरिया – डीएम-एसपी ने 06 विकास खंडों के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए जनपद में …