Breaking News
IMG 20261024 WA0012

पशु आरोग्य मेला शिविर में 135 पशुओं का उपचार, 67 बकरियों को कराया गया सामूहिक दवापान

Ibn news Team DEORIA

दिनेश गुप्ता

IMG 20261024 WA0012

देवरिया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला/शिविर का आयोजन 23 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को ग्राम बखरी, न्याय पंचायत छितौनी, विकास खंड बनकटा में किया गया।

मेला सह शिविर का उद्घाटन एवं गोपूजन मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान घनश्याम सिंह एवं हृदयालाल शर्मा, जिला उपाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा तथा विशिष्ट अतिथि गुड्डू गोस्वामी, भाजपा मंडल महामंत्री, बनकटा द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने उपस्थित पशुपालकों से शिविर का लाभ उठाने को कहा तथा मेला सह शिविर में प्राप्त जानकारी को पशुधन की उत्पादकता बढ़ाने में सहायक बताया।

मेले में उपस्थित पशुपालकों को पशु चिकित्साधिकारी, बनकटा-भटनी, डॉ. सुनील कुमार ने बीमारियों से बचाव हेतु टीकाकरण पर जोर दिया। पशुपालकों में जागरूकता फैलाकर उन्हें अपने पशुओं में उच्च नस्ल के पशुओं की बछिया पैदा करने हेतु सेक्स-सॉर्टेड सीमन के प्रयोग के लिए प्रोत्साहित किया गया।

उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी (चिकित्सा स्वास्थ्य), देवरिया, डॉ. ओम प्रकाश प्रजापति ने पशुपालकों को पशुपोषण में हरे चारे, सूखे चारे, दाने एवं खनिज लवण के महत्व के बारे में बताया।

इस अवसर पर मेला/शिविर में आए पशुओं की चिकित्सा डॉ. सुनील कुमार द्वारा की गई तथा निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। शिविर में 82 बड़े पशुओं एवं 53 छोटे पशुओं की चिकित्सा की गई। 67 बकरियों को सामूहिक दवापान कराया गया। इसके अतिरिक्त 2 शल्य चिकित्सा, 2 गर्भ जाँच तथा 2 पशुओं का कृत्रिम गर्भाधान किया गया और निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया।

इस अवसर पर मेला सह शिविर का संचालन कर रहे चिकित्साधिकारी, बनकटा, डॉ. सुनील कुमार ने सभी पशुपालकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261021 WA0012

देवरिया में दो युवकों की हत्या से सनसनी, सड़क पर मिले खून से लथपथ शव; खुलासे के लिए तीन टीमें गठित

Ibn news Team DEORIA रिपोर्टर दिनेश गुप्ता *देवरिया।* जिले में मंगलवार की रात दो युवकों …