Breaking News
IMG 20261115 WA0004

डूबते सूर्य को व्रती महिलाओं ने दिया अर्घ्य, छठ घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Ibn news Team DEORIA

रिपोर्टर दिनेश गुप्ता

IMG 20261115 WA0007IMG 20261115 WA0004

देवरिया, भटनी।लोक आस्था के महापर्व छठ की पहली अर्घ्य संध्या पर भटनी विकास खण्ड क्षेत्र के गांव-गांव में भक्ति का सैलाब उमड़ पड़ा। शनिवार की शाम जगह-जगह तालाबों, पोखरों, नहरों और घाटों पर व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर अपने परिवार की सुख-समृद्धि और संतान की लंबी आयु की कामना की। साहोपार महादेवा,साहोपार,साहोपार हरजन बस्ती टोला अंडर पास,खास साहोपार, भटनी जल्पा मंदिर के पास स्थित छठ घाट,नुरीगंज बजार,चादपार,भिटहां, ऐकड़ेगा गांव और आसपास के सैकड़ों गांवों में छठ घाटों को रंग-बिरंगी लाइटों, फूलों और केले के पेड़ों से सजाया गया था। दोपहर से ही व्रती महिलाएं लाल-पीली साड़ी में, सिर पर फल, ठेकुआ, गन्ना और नारियल से भरा डाला लेकर घाटों की ओर चल पड़ीं। रास्ते भर छठ के पारंपरिक गीत “केलवा जे फरेले घवद से…” गूंजते रहे।

शाम होते ही सूर्य के डूबने का समय हुआ तो पूरे घाट पर “जय छठी मइया” के जयकारे गूंज उठे। महिलाओं ने कमर भर पानी में खड़े होकर दूध और जल से डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। इस दौरान पति ने डाला उठाने में मदद की। भटनी क्षेत्र के घाटों पर भटनी पुलिस जगह – जगह सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात रहे।

व्रती महिला रिंकु देवी ने बताया कि उन्होंने 36 घंटे का निर्जला व्रत रखा है। सोमवार को सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के बाद ही उनका व्रत पूरा होगा। वहीं, दूसरी व्रती संगीता देवी ने कहा कि छठी मइया हर मनोकामना पूरी करती हैं। इसीलिए हर साल पूरे परिवार के साथ यह पर्व मनाती हैं। देर शाम तक घाटों पर भजन-कीर्तन और आतिशबाजी का दौर चलता रहा। सोमवार की सुबह उगते हुए सूर्य के अर्घ्य के साथ ही इस चार दिवसीय महापर्व का समापन होगा।

About IBN NEWS

Check Also

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण , देवरिया के तत्वाधान में मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर में आमजन को दिया गया सरकारी योजनाओं का लाभ

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया।उ0 प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिये गये …