Breaking News

देवरिया: शराब के नशे में गाली-गलौज करने पर भतीजे ने चाचा के सिर पर फावड़े से किया वार, अस्पताल में मौत

Ibn news Team DEORIA

रिपोर्ट सुभाष यादव

देवरिया। जिले के खुखुंदू थाना क्षेत्र के पिपरा खेमकरन गांव में शनिवार की रात पारिवारिक विवाद के दौरान फावड़े से सिर पर वार किए जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान संदीप राजभर पुत्र तेज बहादुर राजभर के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी भतीजे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 24 अक्टूबर 2026 की रात करीब 9:30 बजे संदीप राजभर कथित तौर पर शराब के नशे में घर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। इसी दौरान उनके भतीजे ने उनके सिर पर फावड़े से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल संदीप राजभर को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, इस मामले में वादिनी श्रीमती गुड्डी राजभर की तहरीर के आधार पर थाना खुखुंदू में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

About IBN NEWS

Check Also

Screenshot 2026 10 21 13 06 16 74 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

देवरिया में डबल मर्डर से सनसनी, रामजानकी मार्ग पर मिले दो युवकों के शव; हत्या की आशंका

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष चंद्र जनपद देवरिया थाना मईल को 112 के माध्यम …