Breaking News
IMG 20261025 WA0009 2

भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल- रणवीर

  1. भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल- रणवीर

रिपोर्टर दिनेश गुप्ता

IMG 20261025 WA0009 2

देवरिया। आज दिनांक 25-10-26 दिन-रविवार को समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं की बैठक दीवानी कचहरी रोड स्थित सपा के जिला कार्यालय में समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रणवीर यादव की अध्यक्षता में आहूत की गयी। बैठक में भाजपा सरकार में बेतहाशा बढ़ रही महगाई, बेरोजगारी एवं भ्रष्टाचार को लेकर चिंता जताते हुए सरकार की जनविरोधी नीतियों की जमकर आलोचना की गयी।

बैठक को सम्बोधित करते हुए समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रणवीर यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई, बेरोजगारी एवं भ्रष्टाचार चरम पर है। भाजपा सरकार महंगाई रोकने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। प्रदेश का पढ़ा लिखा नौजवान बेरोजगारी के वजह से आत्महत्या करने को मजबूर है। भाजपा सरकार में सभी विभागों में भ्रष्टाचार खूब फल-फूल रहा है। प्रदेश में अधिकारी और कर्मचारी बेलगाम हो गए हैं। प्रदेश के किसान महंगी खाद, बीज व बिजली की कमी के कारण परेशान हैं। उनकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है। प्रदेश में पुलिस का इकबाल समाप्त हो गया है, अपराधी खुलेआम आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।

भाजपा सरकार में अन्याय,अत्याचार बढ़ता ही जा रहा है। भाजपा ने पुलिस को निरंकुश कर दिया है। गरीबों को न्याय नहीं मिल रहा है।

भाजपा की भ्रष्ट सरकार ने उत्तर प्रदेश को हर क्षेत्र में पीछे धकेल दिया है। उत्तर प्रदेश शिक्षा, स्वास्थ्य, कानून व्यवस्था हर मामले में नीचे जा रहा है। जनता को न्याय नहीं मिल रहा है।

उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा के अत्याचार से त्रस्त है। पीडीए के लोग 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से हटाकर अन्यायी शासन का खात्मा कर देगें।

इस दौरान शिवनाथ, नितेश, सूरज कुशवाहा, राहुल कन्नौजिया, सन्नी प्रभात, पवन मिश्रा, इमरान लारी, अभयशंकर, मनीष सैथवार, शाकिर अली, रामबृक्ष राजभर, देवेश, अनिल, मंटू, आज़ाद अंसारी, हरेंद्र, कृष्णानंद, वसिष्ठ, जयराम आदि मौजूद रहे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261022 WA0037

स्वर्गीय शाकिर अली के सुपुत्र परवेज आलम ने दुर्गा पंडालों में पहुंचकर की पूजा-अर्चना

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में शारदीय नवरात्र और …