Ibn news Team DEORIA
रिपोर्टर दिनेश गुप्ता

देवरिया। नवरात्रि एवं दशहरा पर्व के समापन के बाद नगर पंचायत पथरदेवा के पश्चिम चौराहे पर जय मां काली क्लब एवं काका ब्रदर्स के सौजन्य से दो दिवसीय विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं एवं राहगीरों को प्रसाद वितरित किया गया। धार्मिक आस्था और सेवा भावना से आयोजित इस भंडारे में लोगों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।
आयोजन का उद्देश्य धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाने के साथ-साथ लोगों के बीच आपसी भाईचारे, सद्भाव और सेवा की भावना को मजबूत करना रहा। दो दिनों तक चले इस आयोजन में आयोजक मंडल के सदस्यों ने पूरी निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया और प्रसाद वितरण में सहयोग किया।
कार्यक्रम में संचालक सुरेश सिंह, आयोजक अनिल मद्धेशिया, अध्यक्ष चंद्रमणि रजक उर्फ सोनू, उपाध्यक्ष देवराम सिंह तथा व्यवस्थापक आनंद मद्धेशिया की प्रमुख भूमिका रही।
इसके अलावा जे.डी. राय, ललन सिंह, देवेश मद्धेशिया, मंदीप मद्धेशिया, कृष्णा मद्धेशिया, नीरज मद्धेशिया, अनूप सिंह, पंकज गुप्ता, अजय प्रजापति, रामबाबू मद्धेशिया, कुंदन मद्धेशिया, दीपांशु, गौतम और दीपू सहित टीम काका ब्रदर्स के सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया।
इस अवसर पर स्वर्गीय हरिओम सिंह काका, रोहित राय, विकास मद्धेशिया, आयुष लाला, इजहार अहमद, राज गुप्ता, नितेश यादव, नितेश मद्धेशिया, अंकित लाला और नायब अंसारी सहित अन्य सहयोगियों की सहभागिता रही। दो दिवसीय भंडारे के माध्यम से आयोजकों ने धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता और जनसेवा का संदेश दिया। आयोजन के समापन पर सहयोगियों ने सभी श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया।