Ibn news Team DEORIA
दिनेश गुप्ता

देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में शारदीय नवरात्र और दशहरा के पावन अवसर पर पूर्व मंत्री स्वर्गीय शाकिर अली के सुपुत्र परवेज आलम ने विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचकर मां दुर्गा की प्रतिमाओं के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। तथा मूर्ति विसर्जन मे श्रम दान किये। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों से मुलाकात की तथा दुर्गा पूजा मेले में पहुंचकर लोगों के साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं। समाजवादी पार्टी के प्रबल टिकट दावेदार माने जा रहे परवेज आलम का दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचना क्षेत्र में चर्चा का विषय रहा। उन्होंने कहा कि उनके पिता स्वर्गीय शाकिर अली सभी धर्मों का सम्मान करने वाले व्यक्ति थे। उन्होंने हमेशा आपसी भाईचारे, सामाजिक सद्भाव और सभी वर्गों के सम्मान को महत्व दिया। परवेज आलम ने कहा, “मैं भी अपने पिता के उन्हीं संस्कारों और आदर्शों पर चलने का प्रयास करता हूं। मेरे लिए समाज का हर वर्ग समान है और सभी धर्मों का सम्मान करना हमारी परंपरा है।”
उन्होंने कहा कि भारत की खूबसूरती उसकी विविधता, सांस्कृतिक परंपराओं और आपसी सौहार्द में निहित है। त्योहार लोगों को एक-दूसरे के करीब लाने तथा समाज में प्रेम और सद्भाव का संदेश देने का काम करते हैं।
इस दौरान परवेज आलम ने विभिन्न स्थानों पर स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं के दर्शन किए। उन्होंने मेले में मौजूद लोगों से बातचीत की और क्षेत्रवासियों के साथ दुर्गा पूजा के उत्सवी माहौल का आनंद लिया। नवरात्र और दशहरा के अवसर पर उनके इस कार्यक्रम को धार्मिक आस्था, सामाजिक समरसता और जनसंपर्क के दृष्टिकोण से देखा जा रहा है। क्षेत्र में विभिन्न समुदायों के बीच आपसी सम्मान और भाईचारे की भावना को मजबूत करना ऐसे आयोजनों का प्रमुख संदेश रहा।