Breaking News
IMG 20261022 WA0036

दिव्यांगजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए 24 व 25 अक्टूबर को लगेगा चिन्हांकन शिविर

Ibn news Team DEORIA

रिपोर्टर दिनेश गुप्ता

IMG 20261022 WA0036

देवरिया। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी प्रियंका चौधरी ने बताया कि जनपद के दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए 24 एवं 25 अक्टूबर 2026 को चिन्हांकन एवं पंजीकरण शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन रामपुर कारखाना के विधायक सुरेंद्र चौरसिया के विशेष प्रयास से दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग एवं भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) के सहयोग से किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि शिविर का आयोजन कृषक इंटर कॉलेज, ग्राम विशुनपुर कला, रामपुर कारखाना, देवरिया में किया जाएगा। शिविर में 24 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक प्रातः नौ बजे से कार्य समाप्ति तक पात्र दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठजनों का पंजीकरण और सहायक उपकरणों के लिए चिन्हांकन किया जाएगा।
वृद्धजनो को वाकर, छडी, चश्मा, कुशन, कान की मशीन सहित अन्य आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए चिन्हांकन किया जाएगा। वहीं, दिव्यांगजनों के लिए ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, कान की मशीन, स्मार्ट केन, मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, एमआर किट सहित अन्य उपकरणों के लिए पात्रता के अनुसार पंजीकरण किया जाएगा। विशेष रूप से चिन्हांकन शिविर में जनपद के ऐसे दिव्यांगजन भी शामिल हो सकते हैं, जिन्हें कृत्रिम अंग, जैसे कृत्रिम हाथ-पैर, एएफओ, केएफओ, एचकेएएफओ एवं जूता आदि की आवश्यकता है। पात्र लाभार्थियों को आवश्यकतानुसार उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे।
जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ने बताया कि शिविर में परीक्षण एवं पंजीकरण के लिए दिव्यांगता प्रमाणपत्र (यूडीआईडी कार्ड), आधार कार्ड, आय प्रमाणपत्र अथवा ग्राम प्रधान द्वारा जारी आय प्रमाणपत्र, फोटो और मोबाइल नंबर साथ लाना अनिवार्य है। उन्होंने पात्र दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठजनों से शिविर में पहुंचकर अपना पंजीकरण कराने की अपील की है।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261015 WA0013

देवरिया – अंश निर्धारण और राजस्व वादों के निस्तारण में तेजी लाएं अधिकारी : डीएम

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव *देवरिया, 15 अक्टूबर।* जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने गुरुवार …