Breaking News
WhatsApp Image 2024 04 10 at 4.29.33 PM

ध्वज-प्रदान कार्यक्रम सम्पन्न

 

बीगोद-राष्ट्र सेविका समिति बीगोद शाखा द्वारा भारतीय हिन्दू नववर्ष मनाया गया! जिसमें समिति की मातृ-शक्ति एवं बहिनों द्वारा सर्वप्रथम प्रथम सेविका समिति संचालिका मौसी जी को प्रणाम निवेदित किया तत्पश्चात मां भारती के सम्मुख दीप-प्रज्जवलन कर दीप-मंत्र के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ करके समिति शाखा बीगोद को ध्वज-प्रदान किया गया!

समिति की मातृ-शक्ति एवं भगिनियों द्वारा घोष-वादन का अभ्यास किया! कार्यक्रम में राष्ट्र सेविका समिति भीलवाड़ा विभाग की सह विभाग कार्यवाहिका रेखा स्वर्णकार ने भारतीय हिन्दू नववर्ष पर अपने संस्कृति के महत्व एवं प्रकृति से संबंधित विचार व्यक्त प्रकट करते हुए पंच प्रण- सामाजिक समरसता, परिवार कुटुम्ब, पर्यावरण, स्वदेशी, धार्मिक ग्रंथ के स्वाध्याय एवं अभ्यास करने की प्रेरणा देते हुए बीगोद समिति की शाखा नियमित रूप से चलती रहें इस हेतु पाथेय प्रदान किया गया!WhatsApp Image 2024 04 10 at 4.29.33 PM

इस अवसर पर कार्यक्रम में राष्ट्र सेविका समिति चितौड़ प्रांत बौद्धिक शिक्षण प्रमुख सुशीला पारीक,शाहपुरा जिला कार्यवाहिका रितु गुजराती, बीगोद खंड कार्यवाहिका डिम्पल सारास्वत सहित राष्ट्र सेविका समिति बीगोद की समिति सदस्या उपस्थित रहीं! कार्यक्रम आदर्श विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय परिसर बीगोद में आयोजित हुआ!

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0003

सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन

पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *