Breaking News
3a100a85 108a 451d a866 4818873bd166

आजादी से पहले मोहनपुरा पंचायत से महज 6 किलोमीटर दूरी पर बसे मगदडा व पीपली का पानी गांव जंहा 80 घरो की आबादी सुविधाओं से महरूम है

1000 हजार की जनसंख्या मे चिकित्सा, विधालय, यातायात, सड़क, पानी, वाहन व सरकारी सुविधा नही3a100a85 108a 451d a866 4818873bd166

बीगोद– उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत मोहनपुरा के गांव मगदडा व पीपली का पानी जंहा 80 घरो की आबादी मे करीब 1000 हजार जनसंख्या जो आजादी से पूर्व बसे लोग सरकारी सुविधाओं से महरूम है। ग्रामीण फूलचंद मीणा ने बताया कि मगदडा व पीपली का पानी गांव मे सरकार व अधिकारी, जनप्रतिनिधियों की अनदेखी के चलते चिकित्सा, सडक, पानी, वाहन, यातायात, विघालय, आंगनबाड़ी केंद्र की सुविधा को लोग तरसते है।

सडक मार्ग न होने से कक्षा 1 से 5 वी तक के बच्चों को विद्यालय में अध्ययन के लिए पैदल चलकर पुलिया न होने से रास्ते के दोनों तरफ सडक मार्ग का भाव व पहाड़ी के बीच मे बारिश के दिनों मे भडकिया झरना के पानी व ऊली नदी से होकर गुजरना पड़ता हैं जिससे दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता है।091022de 6e5e 46fd 925a 9be3454b9b5c

बच्चों को विद्यालय की छुट्री होने के बाद घर आने मे शाम को 7 से 8 बजे बज जाती जिस दौरान परिवार सदस्य परेशान होते है। गांव से महज 12 किलोमीटर दूर बिजोलिया व 10 किलोमीटर दूर मांडलगढ़ पडता है। सरकार एक तरफ घर- घर चम्बल का पानी पहुचाने, विधालय खोलने, सडके बनाने, पुलिया बनाने, आंगनबाड़ी केंद्र खोलने, यातायात उपलब्ध कराने, चिकित्सा आदि सुविधाओं का बखान व घोषणा करती वहीं दूसरी तरफ आजादी से पहले बसे महज दो- दो किलोमीटर की दूरी के दो गांव सुविधाओं को तरसते।

आवश्यक चिकित्सा सुविधा न होने दुर्घटना व डिलेवरी के दौरान मरीज ले जाने दौरान जान गंवानी पडती जिसका जिम्मेदार कोई नही है। ग्रामीणों ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सांसद सुभाष बहेडिया, जिला कलेक्टर आशीष मोदी व आला अधिकारियों से सुविधाओं की मांग ।

( मुनपुरा संरपच रामस्वरूप तेली ने बताया कि वनभूमि जंगललात क्षैत्र मे दूर- दूर गांव आदिवासी ईलाका है 50 परिवार पीपली के पानी में नदी के दोनों तरफ पीपली पानी गांव के दो टुकड़े है। मगदडा मे 30 परिवार दोनों तरफ उसके दो टुकड़े है।1000 हजार जनसंख्या है। ऊली बहुत बडी नदी, लगातार प्रयासरत)

 

(फोटो कैप्शन–1-पुलिया व सडक के अभाव छोटे बच्चे , बच्चियां पानी से होकर अध्ययन के लिए निकलते
2- ग्रामीण लोग व महिलाएं पानी से निकलने का ईन्तजार करते)
फोटो–प्रमोद कुमार गर्ग

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *