Breaking News
WhatsApp Image 2024 05 06 at 4.17.35 PM

₹ 25 हजार का ईनामिया अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में घायल/गिरफ्तार, मौके से अवैध तमंचा मय कारतूस व घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटर साइकिल बरामद —

पुलिस अधीक्षक मीरजापुर “अभिनन्दन” द्वारा लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ तथा वांछित/पुरस्कार घोषित/ईनामियां/गो-तस्करी के अभियुक्तों की गिरफ्तारी करते हुए उनके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया है ।

WhatsApp Image 2024 05 06 at 4.17.35 PM

उक्त निर्देश के अनुक्रम में क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में थाना जिगना पुलिस व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है । थाना जिगना पर पंजीकृत मु0अ0सं0-112/2023 धारा 380 भादवि से सम्बन्धित ₹ 25 हजार का ईनामियां अभियुक्त आकाश बिन्द पुत्र देवमणी बिन्द निवासी ढेबुहा थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर को आज दिनांकः 06.05.2024 को थाना जिगना क्षेत्रांतर्गत मछहा बन्धा के पास से वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया । दौराने गिरफ्तारी अभियुक्त द्वारा गिरफ्तारी से बचने हेतु पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया गया । पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त के पैर में गोली लगी है ।WhatsApp Image 2024 05 06 at 4.17.36 PM

पुलिस मुठभेड़ में घायल/गिरफ्तार अभियुक्त आकाश बिन्द उपरोक्त को पुलिस अभिरक्षा में इलाज हेतु CHC सरोई भिजवाया गया । जहां से प्राथमिक उपचार के उपरान्त मण्डलीय चिकित्सालय मीरजापुर रेफर किया गया है, चिकित्सकों द्वारा जिसकी स्थिति सामान्य बताई गयी । पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार अभियुक्त आकाश बिन्द उपरोक्त के पास से घटना में प्रयुक्त 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय 01 अदद जिन्दा व 01 अदद खोखा कारतूस व घटना में प्रयुक्त एक अदद अपाचे मोटरसाइकिल (बिना नम्बर प्लेट) बरामद किया गया ।

उक्त पुलिस मुठभेड़ व गिरफ्तारी/बरामदगी के सम्बन्ध में थाना जिगना पर अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
नाम पता पुलिस मुठभेड़ में घायल/गिरफ्तार अभियुक्त —
आकाश बिन्द पुत्र देवमणी बिन्द निवासी ढेबुहा थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर, उम्र करीब- 25 वर्ष ।
विवरण बरामदगी —
1. एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय एक अदद जिन्दा व एक अदद खोखा कारतूस ।
2. अपाचे मोटर साइकिल (बिना नम्बर प्लेट).
घटना/गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय—
मछहा बन्धा के पास से, आज दिनांकः 06.05.2024 को समय 13.20 बजे ।
आपराधिक इतिहास—
1. मु0अ0सं0-112/2023 धारा 380 भादवि थाना जिगना जनपद मीरजापुर ।
2. मु0अ0सं0- 85/2023 धारा 406,411,419,420 भादवि थाना को0देहात जनपद मीरजापुर ।
3. मु0अ0सं0- 132/2023 धारा 380,411,457 भादवि थाना राजगढ़ जनपद मीरजापुर ।
4. मु0अ0सं0- 136/2023 धारा 380,411,457 भादवि थाना को0देहात जनपद मीरजापुर ।
5. मु0अ0सं0- 175/2022 धारा 411,420 भादवि थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर ।
6. मु0अ0सं0- 20/2024 धारा 420,406,34,411,467,468,471 भादवि थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर ।
7. मु0अ0सं0- 21/2024 धारा 420,406,34,411,467,468,471 भादवि थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर ।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम —
प्रभारी निरीक्षक थाना जिगना-शैलेश कुमार राय मय पुलिस टीम ।
उप-निरीक्षक अतुल पटेल थाना जिगना मय पुलिस टीम ।
उप-निरीक्षक संजय कुमार सिंह प्रभारी एसओजी/सर्विलांस मय पुलिस टीम ।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *