Ibn news Team DEORIA
रिपोर्ट सुभाष यादव

देवरिया। थाना खुखुन्दू पुलिस द्वारा तत्परता एवं संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक गुमशुदा बच्चे को महज 3 घंटे के भीतर सकुशल खोजकर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। बच्चे के सकुशल बरामद होने पर परिजनों ने थाना खुखुन्दू पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।
प्राप्त सूचना के उपरांत थाना प्रभारी महोदय श्री भवानी बिख राजभर के कुशल निर्देशन एवं नेतृत्व में बाल कल्याण प्रभारी उ0नि0 श्री लक्ष्मीनारायण पाण्डेय तथा पुलिस टीम के कांस्टेबल सूरज यादव एवं कांस्टेबल राजन यादव द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए बच्चे की तलाश शुरू की गई।
पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में सक्रियता से खोजबीन करते हुए विभिन्न स्थानों पर जानकारी एकत्रित की गई और लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप लगभग 3 घंटे के अल्प समय में बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया।
इसके उपरांत आवश्यक विधिक/पुलिसीय कार्रवाई पूर्ण करते हुए बच्चे को उसके परिजनों को सकुशल सुपुर्द कर दिया गया। बच्चे को पाकर परिजनों के चेहरे पर खुशी लौट आई तथा उन्होंने थाना खुखुन्दू पुलिस की त्वरित कार्रवाई, संवेदनशीलता एवं तत्परता की सराहना की।
थाना खुखुन्दू पुलिस की यह त्वरित एवं मानवीय कार्रवाई पुलिस की जनता के प्रति संवेदनशीलता, कर्तव्यनिष्ठा और तत्परता का उत्कृष्ट उदाहरण है।