Breaking News
IMG 20261008 WA0006

देवरिया – स्वर्ण पदक विजेता अयान एवं आदर्श को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित

Ibn news Team DEORIA

दिनेश गुप्ता

IMG 20261008 WA0006

देवरिया ।

70वीं विद्यालयी राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल करने वाले जनपद के होनहार खिलाड़ी अयान बिन लियाकत एवं आदर्श मौर्य को जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

यू.पी. पब्लिक स्कूल, खुखुंदू के कक्षा-7 के छात्र अयान बिन लियाकत तथा कालिंदी बिहार इंटरमीडिएट कॉलेज के कक्षा-9 के छात्र आदर्श मौर्य ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया। दोनों का चयन उत्तर प्रदेश विद्यालयी टीम के लिए हुआ है। अयान नागालैंड में तथा आदर्श जम्मू-कश्मीर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रतिभावान खिलाड़ियों को प्रोत्साहन और उचित मंच मिलने से वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जनपद का नाम रोशन कर सकते हैं। उन्होंने दोनों खिलाड़ियों को निरंतर अभ्यास एवं अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। दोनों खिलाड़ी स्टेडियम में ताइक्वांडो प्रशिक्षक गिरीश सिंह के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

इस अवसर पर क्रीड़ा अधिकारी राजेश कुमार, प्राचार्य वकील सिंह, क्रीड़ा अध्यापक जाकिर हुसैन, प्रभात रंजन, ताइक्वांडो प्रशिक्षक गिरीश सिंह सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261004 WA0013

देवरिया – यूपी कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर आराधना मिश्रा मोना को कांग्रेसियों ने दी बधाई

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता   सलेमपुर (देवरिया)। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश …