Ibn news Team DEORIA

सलेमपुर। सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र के अहिरौली लाला में कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की ओर से संत रविदास के विचारों और उनके सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जनसभा का आयोजन किया गया। जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी अभिषेक दत्त ने संत रविदास के जीवन और उनके विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संत रविदास ने समाज में समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि संत रविदास का चिंतन आज भी समाज के लिए उतना ही प्रासंगिक है। उनके विचारों को आत्मसात कर सामाजिक भेदभाव को समाप्त करने और आपसी भाईचारे को मजबूत करने की आवश्यकता है।जिलाध्यक्ष विजयशेखर मल्ल रोशन ने कहा कि कांग्रेस हमेशा समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने और संविधान में निहित समानता एवं सामाजिक न्याय के मूल्यों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध रही है। पूर्व जिलाध्यक्ष सुयशमणि त्रिपाठी ने कहा कि संत रविदास के बताए रास्ते पर चलने तथा समाज में एकता और सद्भाव कायम रखना ही सच्ची उपासना है। युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह ने कहा कि संत रविदास ने अपने विचारों के माध्यम से समाज में व्याप्त ऊंच-नीच और भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाई तथा मानव मात्र की समानता का संदेश दिया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश सचिव दीनदयाल प्रसाद ने कहा कि उनके विचार आज के दौर में समाज को नई दिशा देने का कार्य करते हैं। कांग्रेस ने सदैव सभी वर्ग के विकास का काम किया है। जनसभा को कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष शिवशंकर गौतम, पुरुषोत्तम नारायण सिंह, डॉ धर्मेन्द्र पांडेय, मुकुंद भाष्कर मणि, भरत मणि त्रिपाठी,महेन्द्र अम्बेडकर, गोविंद मिश्र, वशिष्ठ मोदनवाल,परमानंद प्रसाद,आलोक त्रिपाठी, सुबाष राय,रविन्द्र मल्ल, हर्षित सिंह,सत्यम पांडेय,अंकुर भारती,सुनील सिन्हा, सेवानिवृत्त उपजिलाधिकारी बृजेश जी, शिवशंकर सिंह,रजनीश प्रसाद,मनीष रजक,वजीर अहमद,डॉ याहिया अंजुम, इस्लाम खान ,विनोद दूबे आदि ने सम्बोधित किया।