Breaking News
IMG 20261009 WA0004

चाऊमीन खाने पहुंचे युवक पर चाकू से हमला करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:बसेलवा कॉलोनी में चाऊमीन की दुकान के बाहर युवक पर चाकू से हमला करने के मामले में थाना ओल्ड़ फरीदाबाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तरुण,युवराज उर्फ गढ़वाली,राहुल उर्फ बुद्धि और अरुण,निवासी बसेलवा कॉलोनी के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल चाकू और स्कूटी भी बरामद कर ली है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार न्यू आहीर वाड़ा निवासी शकल देव ने शिकायत दी थी कि उसका बेटा सतीश 06 अक्टूबर की रात करीब 9:45 बजे ट्यूबवेल नंबर-2,बसेलवा कॉलोनी के पास स्थित दुकान पर चाऊमीन खाने गया था। इसी दौरान तरुण और युवराज उर्फ गढ़वाली स्कूटी पर तथा राहुल उर्फ बुद्धि और अरुण पैदल मौके पर पहुंचे।

आरोप है कि उसके बेटे सतीश के दाएं पैर के कूल्हे पर चाकू से वार किया गया और मारपीट की गई। घटना के संबंध में शिकायत मिलने पर थाना ओल्ड़ फरीदाबाद में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों की पहले सतीश के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसी रंजिश के चलते चारों,सतीश के पास पहुंचे और उसके साथ मारपीट करने लगे। इसी दौरान अरुण ने चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया।

उन्होंने बताया कि थाना ओल्ड़ फरीदाबाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल चाकू और स्कूटी बरामद कर ली है। चारों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

About IBN NEWS

Check Also

WhatsApp Image 2026 10 28 at 4.27.40 PM

नारायनपुर में भीषण सड़क हादसा, मां-बेटे और तीन वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत

सड़क के गड्ढे के कारण अनियंत्रित होकर गिरी बाइक, पीछे से आए अज्ञात वाहन ने …