Breaking News
IMG 20261007 WA0005

देवरिया – ग्राम बरनई में विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

Ibn news Team DEORIA

दिनेश गुप्ता

IMG 20261007 WA0005

देवरिया। माननीय जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष धनेन्द्र प्रताप सिंह तथा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती अर्चना के कुशल मार्गदर्शन में अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस सप्ताह अंतर्गत एक विशेष पहल की गई। जहां जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के निर्देश पर एक दिवसीय विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित पीएलवी डॉ. शशिधर मिश्र ने वृद्धजनों को उनके मौलिक और संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बुजुर्गों को सम्मान के साथ जीने के अधिकार की महत्ता समझाते हुए भोजन, सुरक्षित आवास और समुचित चिकित्सा से संबंधित विभिन्न कानूनी संरक्षणों की विस्तृत जानकारियां दीं।

पीएलवी निकेश कुमार पांडेय ने कहा कि कानून बुजुर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। निःशुल्क विधिक सहायता और बाल अधिकारों पर भी चर्चा

शिविर के दौरान उपस्थित लोगों को विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम, 1987 की धारा 12 के तहत मिलने वाली निःशुल्क कानूनी सहायता के बारे में बताया गया, जिसके अंतर्गत महिलाएं, बच्चे, अनुसूचित जाति/जनजाति के लोग और औद्योगिक श्रमिक मुफ्त कानूनी मदद प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही बाल अधिकारों के प्रति समाज को सचेत करने के उद्देश्य से बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, बाल श्रम निषेध तथा शिक्षा का अधिकार (RTE) जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तार से जानकारी साझा की गई। इस मौके गांव के प्रधान के साथ ही काफी संख्या में वृद्ध जन और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261004 WA0011

देवरिया – पथरदेवा मंडल की मासिक बैठक में संगठन मजबूती पर मंथन

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री एवं पथरदेवा विधानसभा …