Ibn news Team DEORIA
दिनेश गुप्ता

देवरिया। अक्टूबर 2026 को समाजवादी यूथ फ्रंटल संगठनों के कार्यकर्ताओं ने शहर स्थित शहीद रामचंद्र विद्यार्थी पार्क में संपूर्ण क्रांति के नायक एवं भारत रत्न लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर एकदिवसीय सत्याग्रह का आयोजन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अघोषित आपातकाल और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चल रहे आंदोलन के संदर्भ में देश के छात्रों एवं नौजवानों पर कथित पुलिसिया बर्बरता के विरोध में अपनी आवाज बुलंद की।
सत्याग्रह में शामिल कार्यकर्ता शहीद रामचंद्र विद्यार्थी पार्क में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा के निकट बैनर लगाकर धरने पर बैठ गए। कार्यक्रम की शुरुआत लोकनायक जयप्रकाश नारायण के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों और संपूर्ण क्रांति के संदेश को याद करते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा तथा छात्रों और नौजवानों के अधिकारों के समर्थन में सत्याग्रह किया।
इस अवसर पर समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश महासचिव अवनीश यादव, समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रणवीर यादव, छात्र सभा के जिलाध्यक्ष मनोज यादव सहित हरिओम लाला, मनीष सैथवार, सूरज यादव, संगम यादव, रामप्रीत, योगेंद्र यादव, देवेंद्र यादव, हरिकेश यादव, नितेश, दीपक सिंह, अर्जुन, अनीश शर्मा, रामनरेश, प्रदीप, केशव, पवन और गजेंद्र सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
युवा फ्रंटल संगठनों के इस सत्याग्रह को समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष व्यास यादव, राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक सुभाष चंद्र श्रीवास्तव तथा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य बेचूलाल चौधरी ने भी मौके पर पहुंचकर समर्थन दिया। नेताओं की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने अपने आंदोलन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने और लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए आवाज उठाने का संकल्प व्यक्त किया।