Breaking News
IMG 20261011 WA0004

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता नितिन सिंगला को दिल्ली के जंतर-मंतर प्रदर्शन में जाने से फरीदाबाद पुलिस ने रोका

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:केंद्र की भारतीय जनता पार्टी की सरकार के खिलाफ वोट चोरी को लेकर दिल्ली जंतर मंतर पर किए जा रहे प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे कांग्रेस विधानसभा से प्रत्याशी रहे लखन सिंगला के दफ्तर का पुलिस ने घेराव कर लिया और दिल्ली जंतर मंतर पर प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे नितिन सिंगला एवं उसकी टीम के साथ पुलिस की जमकर जद्दो जहद हुई।

इस दौरान नितिन सिंगला समर्थकों एवं पुलिस के बीच भिड़ंत हुई और जब नितिन सिंगला दिल्ली जाने की जिद्द पर अड़े रहे तो पुलिस उनको एवं समर्थकों को उठाकर थाने ले गई। इसके बाद माहौल गर्म हो गया और उनके तमाम समर्थक थाने जा पहुंचे।पुलिस के इस तानाशाह रवैये और बर्बरता को लेकर लखन सिंगला ने कहा कि भाजपा सरकार की गद्दी हिल गई है और अब उनका घर वापसी का रास्ता तय हो चुका है। लोगों के आक्रोश एवं देश में कांग्रेस के प्रति बढ़ रहे लोगों के समर्थन से मोदी सरकार घबरा गई है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर वोट चोरी के मुद्दे और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आयोजित प्रदर्शन लगातार मजबूत होता जा रहा है। आज तक लोगों की भावनाओ के साथ खिलवाड़ कर वोट चोरी करके सत्ता हासिल करने वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार का जाना अब तय है।

जंतर मंतर पर चल रहे प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता नितिन सिंगला जब अपने समर्थकों के साथ निकालने लगे तो पुलिस ने उन्हे रोक दिया। इस दौरान पुलिस और नितिन सिंगला व उनके साथियों के बीच धक्का-मुक्की हुई। इतना ही नहीं,पुलिस ने नितिन सिंगला और उनके साथियों को ओल्ड़ फरीदाबाद थाने में बैठा लिया।

सरकार के इस तानाशाह रवैये को लेकर प्रदेश प्रवक्ता नितिन सिंगला ने कहा कि भाजपा सरकार तानाशाही पर उतर आई है “क्या अपनी आवाज उठाना इस देश में गुनाह है?”लोकतंत्र में जनता और राजनीतिक दलों को अपनी बात रखने तथा जनहित के मुद्दों को उठाने का अधिकार है। वोट चोरी जैसे गंभीर मुद्दे पर सवाल उठाना और चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन में शामिल होना लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है।

प्रदेश प्रवक्ता नितिन सिंगला ने प्रशासन की कार्यवाही पर सवाल उठाते हुए कहा कि लोकतंत्र में असहमति और विरोध के लिए भी जगह होनी चाहिए। कांग्रेस लोकतंत्र,निष्पक्ष चुनाव और जनता की आवाज से जुड़े मुद्दों को उठाती रहेगी। वोट चोरी और चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर राहुल गांधी के नेतृत्व में कंग्रेस पार्टी का प्रदर्शन जारी रहेगा।

लाठी की ताकत से हमारी आवाज को दबाया नहीं जा सकता। इस मौके पर इनके साथ एनएसयूआई जिला अध्यक्ष पुनीत सहरावत,ब्लॉक अध्यक्ष फरीदाबाद 89 खुशबू खान,फरीदाबाद यूथ कांग्रेस अध्यक्ष बंटी चौधरी,रवि सोदाई,शिव कुमार,जिला महासचिव रवींद्र बैसला,ब्लॉक अध्यक्ष यूथ कांग्रेस साहिल नागर,पूर्व जिला महासचिव शिवम कर्दम,जाकिर अलवी,युवा नेता भारत गुलाटी,संतलाल रावत कांग्रेस सेवादल,नजर मोहम्मद,पंकज ठाकुर,ललित शर्मा सहित अन्य साथी मौजूद रहे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261008 WA0002

वरिष्ठ पत्रकार सूरजमल का जिला न्यायालय परिसर में सम्मान

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:जिला न्यायालय परिसर में समाज और पत्रकारिता के क्षेत्र में …