Breaking News
IMG 20261011 WA0005

वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज अग्रवाल को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:बल्लभगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज अग्रवाल को दिल्ली में चल रहे विरोध प्रदर्शन में शामिल होने से रोकने के लिए भाजपा सरकार की दमनकारी पुलिस ने सुबह तड़के उनके निवास और कार्यालय पर भारी पुलिस बल तैनात कर नजरबंद (हाउस अरेस्ट) कर लिया।

जब मनोज अग्रवाल अपने कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली कूच करने की तैयारी कर रहे थे,तभी आदर्श नगर थाना प्रभारी (SHO) स्वयं दल-बल के साथ उनके सेक्टर 64,बल्लभगढ़ स्थित कार्यालय पहुंचे और उन्हें बाहर जाने से रोक दिया।

इस अलोकतांत्रिक कार्रवाई से स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी रोष व्याप्त है,जो कार्यालय के बाहर एकत्रित होकर पुलिस-प्रशासन के इस दमनकारी रवैये के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर रहे हैं।

इस तानाशाहीपूर्ण कदम पर कड़ा रोष व्यक्त करते हुए वरिष्ठ नेता मनोज अग्रवाल ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यह सरकार चाहे जितना भी पुलिसिया दमन कर ले, हम रुकने वाले नहीं हैं।

उन्होंने बुलंद हौसलों के साथ कहा कि हम राहुल गांधी और कुमारी सैलजा के सच्चे सिपाही हैं,जिन्हें पुलिस की कोई भी बेड़ियां या पहरे रोक नहीं सकते।

चुनाव आयोग में वोट चोरी के इस पूरे प्रकरण पर ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना ही होगा और लोकतंत्र की रक्षा की यह लड़ाई हर हाल में जारी रहेगी।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261008 WA0002

वरिष्ठ पत्रकार सूरजमल का जिला न्यायालय परिसर में सम्मान

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:जिला न्यायालय परिसर में समाज और पत्रकारिता के क्षेत्र में …