Breaking News
WhatsApp Image 2024 05 06 at 1.02.09 PM

कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी महेन्द्र प्रताप के पक्ष में पृथला में उमड़ा जनसैलाब

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने रविवार को पृथला विधानसभा क्षेत्र से सत्ता परिर्वतन की हुंकार भरते हुए हरियाणा में कांग्रेस की बडी जीत का दावा किया। WhatsApp Image 2024 05 06 at 1.02.09 PM

उन्होंने कहा कि लोकसभा के साथ-साथ विधानसभा में बनने वाली कांग्रेस सरकार में इस बार पृथला क्षेत्र का बडा महत्व दिखेगा। वह यहां फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी महेन्द्र प्रताप सिंह के समर्थन में पृथला विधानसभा क्षेत्र में पूर्व विधायक चौधरी रघुबीर सिंह तेवतिया के संयोजन में खोले गए चुनावी कार्यालय का उद्घाटन करने के उपरांत उपस्थित विशाल जनसमूह को संबोधित कर रहे थे।

इस मौके पर क्षेत्र के सभी 104 गावों के हजारों की संख्या में लोगों ने उनका जोरदार स्वागत कर अपने खुले समर्थन का ऐलान कर भारी बहुमत से जिताने का आश्वासन दिया। इस दौरान लोगों में भारी जोश देखने को मिला और अबकी बार महेन्द्र प्रताप के नारों के साथ वातावरण को कांग्रेसमय बना दिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान ने लोगों की भारी भीड़ से गदगद कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने पूर्व विधायक रघुबीर सिंह तेवतिया को सही मायनों में जननेता की संज्ञा देते हुए कहा कि उपस्थित जनता की मुस्कान और उत्साह बता रहा है कि है कि यहां कि जनता लोकसभा और विधानसभा दोनों में बदलाव चाहती है क्योंकि भाजपा ने फरीदाबाद लोकसभा को विकास के मामले में काफी पीछे धकेल दिया है और पृथला क्षेत्र तो अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है।

किसान,व्यापारी,कर्मचारी,महिला,युवा,कमेरे व कामगार तथा हर वर्ग अपने-आपको ठगा सा महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपने चुनावी घोषणा-पत्र को न्याय-पत्र का नाम दिया है और सरकार बनने पर कांग्रेस 5 न्याय व 25 गारंटी लोगों के समक्ष रखीं हैं जिन्हें पूरा किया जाएगा। भाजपा के तो 15 लाख के जुमले निकले हैं लेकिन राहुल गांधी ने न्याय पत्र में महात्मा गांधी,पंडित जवाहरलाल नेहरू,बाबा सोह भीमराव अंबेडकर व राहुल गांधी की पदयात्रा के पसीने की गंध नजर आती है।

उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वह एकजुट हो बाबू महेन्द्र प्रताप सिंह को भारी बहुमत से जिताएं क्योंकि इनकी जीत ही हरियाणा में पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को बडी ताकत प्रदान करेगा और यहां के लोगों को फिर से वही कांग्रेस का राज देखने को मिलेगा
इस मौके पर कांग्रेस प्रत्याशी महेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि देश-प्रदेश में जब कांग्रेस की सरकार थी तो हमने विकास पर फोकस रखा वहीं युवाओं को रोजगार दिया और गरीबी को ध्यान में रखकर हर वर्ग के लोगों के हितार्थ कार्य किए मगर पिछले दस साल में भाजपा ने केवल झूठ व जुमले दिए हैं,इसलिए एकजुट हो इन अहंकारी भाजपाईयों को अपनी वोट की ताकत दिखानी होगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि अगर वह सांसद बने तो विश्वास दिलाते हैं कि आपके सम्मान को झुकने नहीं देंगे और विकास को प्राथमिकता देकर अपनी चादर पर आंच नहीं आने दूंगा।

सभा के आयोजक पृथला के पूर्व विधायक रघुबीर सिंह तेवतिया ने हजारों की संख्या में मौजूद लोगों का आभार व्यक्त करते प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान को विश्वास दिलाया कि पृथला क्षेत्र की जनता बाबू महेन्द्र प्रताप सिंह के पक्ष सबसे अधिक मतों से विजय दिलाएगी। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी पर पृथला क्षेत्र के साथ भेदभाव की नीति अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि मोहना में कट की मांग को लेकर पिछले 7 महिनों से किसान धरने पर बैठे हैं लेकिन केन्द्र में मंत्री रहते हुए भी कृष्णपाल गुर्जर के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है।

उन्होंने कहा कि जनता अंहकारी के अंहकार को वाट की ताकत से जवाब देगी। इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता तरूण तेवतिया,लक्ष्मण चेयरमैन,डॉ.मुकेश भाटी,डॉ.गोविन्द राम तंवर,बिजेंद्र आर्य,प्रहलाद अटाली,रघुनाथ बोहरे,ब्रह्मानंद कौशिक,पंडित कुंज बिहारी मांद कौल,पंडित हरिओम,कंवर रतन सिंह,किरणपाल सरपंच,बेग राज सरपंच नवादा,रतन सरपंच फिरोजपुर,गंगाराम,निरंजन नम्बर दार,हेत लाल पहलवान,गुड्डू सरपंच,मांगेराम,बंटी हुड्डा,अनिल दयालपुर,नफीस,जयपाल चौहान,प्रेम बोहरे,जगदीश सरपंच,नरबीर जवां,क्रिम सरपंच,उदय नम्बरदार,कृष्ण चहल,रतन नम्बरदार,दिनेश सरपंच,सुरेश चौहान बधौला,राम शरण चौहान,प्रेम चेयरमैन, हरकेश,वेदपाल आदि हजारों की संख्या में पृथला क्षेत्र के पंच-सरपंच,पूर्व सरपंच,जिला पार्षद सहित गणमान्य लोग मौजूद थे। वहीं लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी पूर्व मंत्री महेन्द्र प्रताप सिंह ने रविवार को तिगांव विधानसभा में पूर्व विधायक ललित नागर,ओल्ड फरीदाबाद में कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के चेयरमैन लखन कुमार सिंगला,बल्लभगढ़ में पूर्व विधायक शारदा राठौर के संयोजन में बनाए गए चुनावी कार्यालयों का रिबन काटकर विधिवत शुभारंभ कर अपने प्रचार अभियान की शुरूआत कर दी। इस दौरान भी उनका जोरदार स्वागत किया गया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *