Breaking News
WhatsApp Image 2024 05 06 at 12.30.02 PM

जजपा प्रत्याशी नलिन हुड्डा ने पलवल में जनसंपर्क कर मांगा जीत का आशीर्वाद

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:जजपा प्रत्याशी नलिन हुड्डा को जनता का मिल रहा भरपूर आशीर्वाद। फरीदाबाद से जजपा प्रत्याशी नलिन हुड्डा ने आज दिनांक 5 मई को पलवल शहर से चाय पर चर्चा करने के बाद हल्का होडल से बंचारी गांव तक जनसंपर्क कर लोगों से जीत का आशीर्वाद मांगा।WhatsApp Image 2024 05 06 at 12.30.02 PM

इस दौरान ग्रामीणों ने इस युवा नेता को अपना स्नेह और समर्थन प्रदान कर प्रत्याशी का हौसला बढ़ाया।जजपा प्रत्याशी नलिन हुड्डा ने अपने जनसंपर्क की शुरूआत पलवल शहर में लोगों के साथ चाय पर चर्चा कर के शुरू की। यह जनसंपर्क दौरा दिघोट गांव से प्रारंभ होकर जटोली,माहोली,भिडुकी (महाग्राम पंचायत) से होते हुए गोडोता,मित्रोल,डकोरा,बंचारी गांव पहुंचा।

इस जनसंपर्क कै दौरान मित्रोल ग्रांम की महिलाओं ने लोक गीत के साथ नलिन हुड्डा का स्वागत कर हरियाणा के हित के साथ महिलाशक्ति के हित में काम करने और इस लोकसभा चुनाव में भारी मतों से जीतने का आशीर्वाद दिया। इस जनसंपर्क में प्रत्याशी नलिन हुड्डा के साथ सभी ग्रामों के ग्राम प्रधान और जजपा के कार्यकर्ताओं सहित कई अन्य लोग भी मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *