Breaking News

चम्बल भीलवाडा पेयजल परियोजना से ब्लॉक सुवाणा, सहाड़ा व रायपुर के गावों (मय गंगापुर शहर) में 26 जुलाई से 27 जुलाई तक पेयजल आपूर्ति रहेगी बाधित

(प्रमोद कुमार गर्ग)

भीलवाड़ा,- किश्नावतों की खेड़ी, पटेल नगर भीलवाड़ा, पम्प हॉउस से कारोई पम्प हॉउस तक की मेन ट्रांसफर पाइप लाइन गुरला तालाब में पेडेस्टलस पर डिस्टर्ब होकर लीकेज हो जाने से मरम्मत कार्य एवं पेडेस्टलस् पर आर.आर.सी. केपिंग कार्य किया गया परन्तु पेडेस्टलस पर डीआई पाईप लाइन डिस्टर्ब होकर पुनः लिकेज होने से प्रभावित डीआई पाईप्स को एम.एस. पाईप से बदलने का कार्य करने मे 2 दिन का समय और लगना संभावित है।

अधिाशाषी अभियंता, जन स्वा.अभि.विभाग परियोजना खण्ड-गंगापुर भीलवाडा राम राय सोमानी ने बताया कि सुवाणा ब्लॉक के पुर पम्प हॉउस सहित आगे के व सहाडा एवं रायपुर ब्लॉक के सभी गावों (मय गंगापुर शहर) में 26 जुलाई से 27 जुलाई तक चम्बल परियोजना से पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी ।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *