Ibn news Team DEORIA
रिपोर्ट सुभाष यादव

पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में आज दिनांक 08.07.2026 को यातायात प्रभारी देवरिया श्री गुलाब सिंह मय यातायात पुलिस देवरिया द्वारा दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु शहर क्षेत्र में अभियान चलाकर बस स्टैंड, सुभाष चौक एवं कसया ओवर ब्रिज पर सड़क पर गाड़ी खड़ा कर सवारी भरने वाले ऑटो, ई-रिक्शा तथा कचहरी चौराहे पर अभियान चलाकर बिना हेलमेट एवं तीन सवारी बाइक से चलने वालो व बिना ड्राईविंग लाइसेंस एवं बिना फिटनेस के चलने वाले आटो एवं ई रिक्शा वाहनों के विरुद्ध एमवी एक्ट में चालान एवं सीज की कार्यवाही की गयी ।
*इस प्रकार अभियान के दौरान यातायात पुलिस देवरिया द्वारा कुल 71 वाहनों का ई-चालान किया गया तथा 01 वाहन को सीज किया गया।*
*इस प्रकार की कार्रवाई के माध्यम सेः-*
1.यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाता है।
2.दुर्घटनाओं की रोकथाम में मदद मिलती है।
3.वाहन चालकों को यह संदेश दिया जाता है कि यातायात के नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी ।
सोशल मीडिया सेल
देवरिया पुलिस
मो0नं0- 7839861970