Breaking News
WhatsApp Image 2024 07 26 at 2.27.30 PM

जिला कलक्टर ने ली राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक,

कार्ययोजना के साथ लंबित प्रकरणों को तेजी से निराकरण के दिए निर्देश
(प्रमोद कुमार गर्ग) WhatsApp Image 2024 07 26 at 2.27.30 PM

भीलवाड़ा, जिला कलक्टर श्री नमित मेहता ने जिले के सभी राजस्व अधिकारियों को लंबित राजस्व प्रकरणों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिये हैं। गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर की अध्यक्षता में जिले के राजस्व अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला कलक्टर ने कहा कि जिले में राजस्व अधिकारी भू-रूपांतरण सहित राजस्व से संबंधित सभी प्रकार के प्रकरणों का प्राथमिकता से निस्तारण करें, ताकि आमजन को जल्द से जल्द राहत मिल सके। इसके लिए सभी राजस्व अधिकारी अपने न्यायालय में दर्ज राजस्व प्रकरणों में उल्लेखनीय कमी लाने का लक्ष्य निर्धारित करें एवं ज्यादा से ज्यादा दावों की सुनवाई करें।

बैठक में कलक्टर ने जिले में भू-आवंटन, औद्योगिक प्रयोजनार्थ भू-संपरिवर्तन, नामान्तरण, सीमाज्ञान, पत्थरगढ़ी सहित सभी तरह के लम्बित राजस्व प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को राजस्व संबंधी सभी प्रकरणों को त्वरित गति से निस्तारित करने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने पटवारियों, ग्राम विकास अधिकारियों की कार्यालय में उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए उपखण्ड अधिकारियों एवं तहसीलदार को कार्यालयों के औचक निरीक्षण के निर्देश दिये।

इस दौरान अधिकारियों को पौधारोपण महाअभियान से संबंधित तैयारियां एवं व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिये गए। साथ ही उन्होंने मानसून सीजन के दौरान उपखण्ड में आपदा प्रबंधन के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिये। उन्होंने जलभराव की स्थिति में जल निकासी एवं आमजन को रेस्क्यू करने के लिए जरूरी इंतजाम दुरुस्त रखने के भी निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि अधिकारी समय रहते रेस्क्यू टीमों को मौके पर पहुंचने के लिए पाबंद करे ताकि बारिश के दौरान आपदा प्रबंधन किया जा सके।WhatsApp Image 2024 07 26 at 2.27.31 PM

बैठक कलक्टर ने अधिकारियों को जाति प्रमाण पत्र एवं मूल निवास प्रमाण पत्र लंबित प्रकरणों के भी निस्तारण के निर्देश दिये। साथ ही, रात्रि चौपाल एवं दौरों का विवरण संपर्क पोर्टल पर अपलोड करने के साथ-साथ राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज परिवादों का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण कर आमजन को राहत देने के निर्देश दिये। जिला कलक्टर ने अवैध खनन, भण्डारण व निर्गमन गतिविधियों की लगातार मॉनिटरिंग करते हुए आवश्यक कारवाई करने के निर्देश दिए। उपखण्ड क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाएं रखने के लिए भी अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) रतन कुमार, अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) श्रीमती वंदना खोरवाल, जिले के समस्त उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार सहित अन्य राजस्व अधिकारियों एवं संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
—000–

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *