फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट
फरीदाबाद:जिला न्यायालय परिसर में समाज और पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए शहर के वरिष्ठ पत्रकार सूरजमल को सम्मानित किया गया।
जिला बार एसोसिएशन के उपप्रधान सुरेश शर्मा,पूर्व उपप्रधान आशीष कौशिक एवं अधिवक्ता व समाजसेवी डॉ.मोहन तिवारी की पहल पर आयोजित सम्मान कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार सूरजमल को सम्मान चिन्ह,पुष्पगुच्छ एवं मिठाई भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अधिवक्ता एवं समाजसेवी डॉ.मोहन तिवारी ने कहा कि वरिष्ठ पत्रकार सूरजमल फरीदाबाद की पत्रकारिता जगत की एक महत्वपूर्ण पहचान हैं।
उन्होंने लंबे समय तक पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं देते हुए न केवल समाज की आवाज को प्रमुखता से उठाया,बल्कि अनेक युवा पत्रकारों को भी मार्गदर्शन दिया। अधिवक्ता डॉ.मोहन तिवारी ने कहा कि सूरजमल स्वयं में एक पाठशाला हैं।
उनसे पत्रकारिता के गुर सीखकर अनेक पत्रकार आज फरीदाबाद सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनके अनुभव और पत्रकारिता के प्रति समर्पण से नई पीढ़ी के पत्रकारों को लगातार प्रेरणा मिलती है।
जिला बार एसोसिएशन के उपप्रधान सुरेश शर्मा और पूर्व उपप्रधान आशीष कौशिक ने भी वरिष्ठ पत्रकार सूरजमल के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि समाज के लिए लंबे समय से सकारात्मक और जिम्मेदारीपूर्ण पत्रकारिता करने वाले व्यक्तित्वों का सम्मान किया जाना आवश्यक है।
ऐसे सम्मान से समाज में अच्छे कार्य करने वालों का उत्साह बढ़ता है और युवा पीढ़ी को भी प्रेरणा मिलती है। सम्मान समारोह के दौरान वरिष्ठ पत्रकार सूरजमल ने सम्मान के लिए सभी अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि पत्रकारिता समाज के प्रति जिम्मेदारी का कार्य है
निष्पक्षता,सत्य और जनहित को प्राथमिकता देना ही पत्रकारिता का मूल उद्देश्य होना चाहिए।