Breaking News
IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई ऑनलाइन ठगी की सूचना दिनांक 25 मई 2026 को थाना अहरौरा की साइबर सेल में दी गई।

जिसमें आवेदक को खाते से 37,500 का धनराशि कटने का मैसेज आया आवेदक को इस कटी हुई धनराशि के बारे में कोई जानकारी होने पर इस संबंध में आवेदक का शिकायत NCRP पोर्टल पर दर्ज किया गया ।

प्राप्त सूचना के आधार पर थाना अहरौरा की साइबर सेल टीम द्वारा जांच प्रारंभ की गई है ।

थाना अहरौरा की साइबर पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त जाँच के दौरान कटी धनराशि में से 19,500 MRM पोर्टल के माध्यम से आवेदक के खाते वापस कराए गये ।

खाते में पैसे वापस आने पर आवेदक द्वारा थाने पर उपस्थित होकर मीरजापुर पुलिस के पुलिस उच्चाधिकारी एवं साइबर क्राइम टीम थाना अहरौरापुलिस टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया गया ।

तथा आवेदक को साइबर जागरुकता अभियान के तहत साइबर सम्बन्धी होने वाली ठगी से जागरुक किया गया व और भी लोगों को उनके द्वारा साइबर ठगी से सावधान रहने हेतु बताये जाने की बात बताई गई।

साइबर सेल टीम थाना अजय मिश्र, थानाध्यक्ष, हे0का0 नरेन्द्र सिंह, साइबर सेल, म0का0 महिमा उपाध्याय, साइबर सेल, रि0का0 अंकित अवस्थी , साइबर सेल अहरौरा।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260622 WA0001

ट्रेलर के धक्के से दो बाइक सवार युवक हुए घायल, रेफर

मीरजापुर। अहरौरा स्थानीय थाना क्षेत्र के मेंहदीपुर में स्थित (बहेरा बाबा) मंदिर के समीप तेज …