Breaking News
WhatsApp Image 2026 07 09 at 8.55.31 PM

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का अहरौरा (हाइवे) पर भव्य स्वागत

भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ा व फूल मालाओं और नारे से किया अभिनंदन

मीरजापुर। वाराणसी–शक्तिनगर मार्ग स्थित अहरौरा क्षेत्र के मेंहदीपुर चौराहा (हाइवे) पर बुधवार सुबह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। उनके पहुंचने से पहले ही बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता चौराहे पर एकत्र हो गए थे। प्रदेश अध्यक्ष के पहुंचते ही ढोल-नगाड़ों की गूंज, फूल-मालाओं और भाजपा के समर्थन में लगे नारों के बीच उनका जोरदार अभिनंदन किया गया।
कार्यकर्ताओं ने पंकज चौधरी को फूल-मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला और वातावरण भाजपा के जयघोष से गूंजता रहा।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री दिलीप पटेल, काशी क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया, मंडल प्रभारी चंद्रहास गुप्ता, मंडल अध्यक्ष मनोज सोनकर, पूर्व मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह अग्रहरि, इंश पटेल, कृष्णा तिवारी, विनोद पटेल, नागेंद्र बहादुर सिंह, वेदप्रकाश, श्वेता सिंह, उमाशंकर प्रजापति, नवीन, धीरज, प्रेम कुमार तथा शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ कार्यक्रम

भाजपा कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ के बावजूद कार्यक्रम पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। प्रशासन की मुस्तैदी के चलते सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सुचारु रही और कहीं भी किसी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0003

सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन

पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …