Breaking News
IMG 20260705 WA0019

देवरिया – समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने किया पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन

Ibn news Team DEORIA

रिपोर्ट धर्मेन्द्र पांडेय

IMG 20260705 WA0019

सलेमपुर, देवरिया।क्षेत्र में चलाए जा रहे पीडीए पौधरोपण पखवाड़ा के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र के बिरनी सेक्टर के नेमा, मझवलिया, वावन पाली गोसाई में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रोफेसर एच डी भारती के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रोफेसर एच डी भारती ने कहा कि समाजवादी पार्टी केवल राजनीतिक दल नही बल्कि समाज और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का भी पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करती है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पखवाड़ा के अंतर्गत पौधरोपण कर हम स्वच्छ ,हरित और स्वस्थ उत्तर प्रदेश के संकल्प को आगे बढ़ा रहे हैं। पेड़ और पौधे जीवन का आधार है,आज के समय में बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन जैसे चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण आवश्यक है । हर व्यक्ति अगर एक एक पौधा लगाकर उसके देख भाल का संकल्प ले,तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण और बेहतर भविष्य मिल सकता है।अखिलेश यादव के जन्मदिन को सेवा और पर्यावरण से जोड़ना समाजवादी विचारधारा की सकारात्मक सोच का परिचायक है। कार्यक्रम में रामभगत चौहान, राजू चौहान,अमरजीत यादव, सरल राजभर, पवन कुमार गिरि, संगेश सिंह, इब्राहिम अहमद, सत्यनारायण सिंह, मोतीलाल गुप्ता, बिकाउ प्रसाद,मोहम्मद असरफ मंसूरी, सरफुद्दीन, मंसूर आलम आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260622 WA0001

ट्रेलर के धक्के से दो बाइक सवार युवक हुए घायल, रेफर

मीरजापुर। अहरौरा स्थानीय थाना क्षेत्र के मेंहदीपुर में स्थित (बहेरा बाबा) मंदिर के समीप तेज …