Ibn news Team DEORIA

दिनेश गुप्ता
सलेमपुर (देवरिया)। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रामपुर खास से विधायक आराधना मिश्रा मोना को कार्यकारी अध्यक्ष, सहारनपुर के सांसद इमरान मसूद वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष, आलोक प्रसाद, देवेन्द्र निषाद और फरेंदा से विधायक वीरेन्द्र चौधरी को नेता विधानसभा बनाए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यालय पर एक दूसरे को मिठाई खिलाआतिशबाजी कर बधाई दिया। इस दौरान अपने संबोधन में जिला उपाध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने जिस आशा और विश्वास से यह नियुक्ति किया है उम्मीद है कि इससे संगठन और मजबूत होगा तथा उत्तर प्रदेश में आराधना मिश्रा मोना के नेतृत्व में कांग्रेस सहयोगी दलों के साथ मिलकर परचम लहरायेगी। कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश सचिव दीनदयाल प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व ने जो मनोनयन किया है उसमें सभी वर्गों को सम्मान दिया गया है। युवा कांग्रेस के सोशल मीडिया के प्रदेश संयोजक सत्यम पांडेय ने कहा कि युवा कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता नए प्रदेश अध्यक्ष के साथ मजबूती के साथ जनसमस्याओं को लेकर संघर्ष करने का काम करेगा।
बधाई देने वालों में इस्लाम खान, शिवशंकर गौतम, वशिष्ठ मोदनवाल, मनीष रजक, वजीर अहमद, रामविलास तिवारी, परमानंद प्रसाद, मोहन प्रसाद, अखिलेश मिश्र, चुन्नू श्रीवास्तव, प्रेमचन्द वर्मा, विपिन पांडेय, डॉ याहिया अंजुम, जालन्धर पांडेय, सुच्चन खान, मिठाई लाल, विद्यासागर मिश्र, मणि प्रकाश पांडेय, गंगासागर मिश्र, रोहित यादव, प्रमोद श्रीवास्तव, अवधेश यादव, दयाशंकर यादव, अवधेश पांडेय, देवेश सिंह, मोहम्मद नासिर खान, विनोद कुमार, गुड्डू मिश्र, मनोज पांडेय, अशोक गुप्त आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।