Ibn news Team DEORIA
दिनेश गुप्ता

देवरिया। विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा के अंतर्गत ग्राम महुआपाटन स्थित बूथ संख्या 248 पर तरकुलवा मंडल की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पथरदेवा विधायक सूर्य प्रताप शाही ने सहभागिता कर संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की तथा कार्यकर्ताओं से संवाद किया। बैठक को संबोधित करते हुए सूर्य प्रताप शाही ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि पार्टी की शक्ति उसके कार्यकर्ताओं और बूथ स्तर के संगठन से होती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से नियमित रूप से बूथों पर संपर्क बढ़ाने, जनसमस्याओं को सुनने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी का प्रभावी ढंग से निर्वहन करना चाहिए।
बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, बूथ स्तर की सक्रियता तथा जनसंपर्क को लेकर भी चर्चा की गई। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर लहरी राव, लाल बचन राव, मुन्नी लाल प्रसाद, राम प्रसाद, निवर्तमान जिला महामंत्री श्रीनिवास मणि त्रिपाठी, राजदेव कुशवाहा, पूर्व मंडल अध्यक्ष इंद्रदेव चौहान, राजेश सिंह सेंगर, जीवनपति त्रिपाठी, राजबल्लभ कुशवाहा, विजय श्रीवास्तव, जिला मंत्री डॉ. विनय राव, मंडल अध्यक्ष दुष्यंत राव, ब्लॉक प्रमुख तरकुलवा रामाशीष गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख पथरदेवा सुब्रत शाही, अर्जुन राव तथा संचालक सत्यम राव सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।