Breaking News
IMG 20261003 WA0017

देवरिया – पॉक्सो अधिनियम, 2012 के जागरूकता के लिए निकाली गई प्रभात रैली

Ibn news Team DEORIA

दिनेश गुप्ता

IMG 20261003 WA0017

देवरिया। आज दिनांक 2.10.2026 को उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा-निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवरिया श्री धनेन्द प्रताप सिंह के अध्यक्षता में जनपद न्यायालय के केन्द्रिय सभागार में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के पावन अवसर पर पर उन्हे पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। उक्त अवसर पर माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवरिया श्री धनेन्द प्रताप सिंह ने उपस्थित अधिवक्ताओं और न्यायालय कर्मियों को संबोधित किया। जनपद न्यायाधीश के द्वारा अपने संबोधन में महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और न्याय के आदर्शों को अपने जीवन एवं कार्यशैली में अपनाने का संदेश दिया गया साथ ही, समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सुलभ न्याय पहुँचाने में विधिक सेवा प्राधिकरण की भूमिका पर प्रकाश डाला गया। इसके उपरांत, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवरिया श्रीमती अर्चना के कुशल नेतृत्व में पी0एम0श्री राजकीय इंटर कॉलेज से एक विशाल जागरूकता प्रभात फेरी निकाली गई जो प्रमुख मार्ग राजकीय इंटर कॉलेज से शुरू होकर कोतवाली रोड, मोतीलाल रोड, स्टेशन रोड, तहसील रोड, मालवीय रोड, और सुभाष चैक से होते हुए जिलाधिकारी आवास के रास्ते पुनः पी0एम0श्री राजकीय इंटर कॉलेज पर आकर संपन्न हुई। इस दौरान छात्र-छात्राओं और पराविधिक स्वयंसेवकों (अधिकार मित्र) ने आमजन को उनके कानूनी अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करते हुए नारे लगाए। इस अवसर पर पी0एम0श्री राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में पहुँचकर प्रभात फेरी एक सभा में तब्दील हो गई, जहाँ विभिन्न सांस्कृतिक और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें पी0एम0श्री राजकीय इंटर कालेज की छात्राओं द्वारा बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम पर आधारित एक प्रभावी नाटक प्रस्तुत किया गया, जिसने समाज में बाल विवाह जैसी कुप्रथा को समाप्त करने का कड़ा संदेश दिया। उसके उपरान्त ए.डी. मेमोरियल स्कूल के छात्र-छात्राओं के द्वारा पॉक्सो अधिनियम, 2012 के तहत बच्चों के संरक्षण और सुरक्षा पर आधारित जागरूकता कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम की सराहना करते हुए सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/सिविल जज (एस0डी0) देवरिया श्रीमती अर्चना के द्वारा विधिक अधिकारों और सुरक्षा को लेकर बेहद सरल शब्दों में जागरूकता संदेश साझा कर प्रोत्साहित किया गया।

इस अवसर पर न्यायिक अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, विद्यालय के शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं, अधिवक्तागण तथा न्यायालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

Check Also

Screenshot 2026 09 28 21 14 30 18 a23b203fd3aafc6dcb84e438dda678b6

देवरिया में काग्रेस का जोरदार के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी की

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव देवरिया में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, चुनावी प्रक्रिया …