Breaking News
IMG 20261001 WA0020

लखनऊ – पत्रकार स्व. हरिलाल सिंह की तीसरी पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Ibn news Team लखनऊ

रिपोर्ट सुभाष

IMG 20261001 WA0020

गोरखपुर। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति एवं सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ द्वारा पत्रकार स्व. हरिलाल सिंह की तीसरी पुण्यतिथि पर गुरुवार को बेल्थरा रोड के चौधरी चरण सिंह तिराहे पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान पत्रकारों, समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों ने उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि स्व. हरिलाल सिंह अत्यंत सरल, सहज एवं मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे। पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई थी। वह साथी पत्रकारों के सुख-दुख में हमेशा खड़े रहते थे और जरूरत पड़ने पर हर संभव सहयोग करने के लिए तत्पर रहते थे। उनके व्यवहार में अपनापन और सहयोग की भावना थी, जिसके कारण पत्रकारिता जगत के साथ-साथ आम लोगों के बीच भी उनका विशेष सम्मान था। सभासद मोहम्मद सद्दाम ने कहा कि स्व. हरिलाल सिंह ने पत्रकारिता को केवल पेशा नहीं, बल्कि समाज की समस्याओं को सामने लाने और आम लोगों की आवाज को जिम्मेदार लोगों तक पहुंचाने का माध्यम माना। वहीं भाजपा नेत्री रीना राव ने कहा कि स्व0 हरिलाल जी हमेशा निष्पक्षता और सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देते थे। उनके निधन से पत्रकारिता जगत को हुई कमी आज भी महसूस की जाती है। उनके विचार, व्यवहार और सहयोग की भावना को याद करते हुए उपस्थित लोगों ने कहा कि उनकी स्मृतियां हमेशा लोगों के बीच जीवित रहेंगी। सभा के दौरान उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस अवसर पर पत्रकार अरविंद यादव, अभयेश मिश्र, अशोक जायसवाल, वागीश पाण्डेय, अमन बरनवाल, शब्बीर अहमद, नवीन मिश्रा, शिवकुमार हेमकर, ओमप्रकाश सिंह, धीरज मद्धेशिया, उमेश बाबा, घनश्याम गुप्ता, मोईन अहमद, रविन्द्र राजभर, घनश्याम शर्मा, अनमोल आनंद, निलेश दीपू,संदीप श्रीवास्तव, भाजपा नेत्री रीना राव, मुक्तेश्वर सिंह चुन्नू, सभासद मोहम्मद सद्दाम, सभासद मोहम्मद नैय्यर, प्रमोद यादव, अमीर जमाल, सूर्यजीत सूर्या, चंद्रशेखर सिंह, बादल, गोलू यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260925 WA0012

देवरिया – आंगनबाड़ी केंद्रों से मिलने वाली सेवाओं का नियमित लाभ उठाएं – सूर्य प्रताप शाही

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट दिनेश गुप्ता देवरिया । सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत आंगन …