Ibn news Team DEORIA
दिनेश गुप्ता

देवरिया,भटनी। के.के. पब्लिक एकेडमी सीनियर सेकेंडरी, भटनी में *राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री* की जयंती श्रद्धा और गरिमापूर्ण वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के कार्यकारी निदेशक *श्री अजय कुमार वर्मा* ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, विचारों और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को स्मरण किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल व्यक्तिगत जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सामाजिक दायित्व भी है। इसी क्रम में उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत उपस्थित सभी लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।
विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने संकल्प लिया कि “न हम गंदगी करेंगे और न ही गंदगी करने देंगे।” इस दौरान स्वच्छ विद्यालय, स्वच्छ समाज और स्वच्छ भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक *श्री बी.के. श्रीवास्तव* भी उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को गांधी जी के सत्य एवं अहिंसा तथा शास्त्री जी के सादगी, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया।