Breaking News
IMG 20261001 WA0016

देवरिया – साइबर पुलिस की तत्परता से पीड़ित के खाते में वापस हुए 15 हजार रुपये

Ibn news Team DEORIA

दिनेश गुप्ता

IMG 20261001 WA0016

देवरिया। साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बघौचघाट थाना पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति के 15 हजार रुपये वापस उसके खाते में करा दिए। धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस टीम का आभार जताया।

पुलिस के अनुसार, 21 सितंबर 2026 को घुंडी कुंड कला निवासी शुभम राव पुत्र बंता राव के साथ साइबर ठगी के माध्यम से 15 हजार रुपये की धोखाधड़ी हुई थी। घटना के बाद पीड़ित ने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर ACK No. 33109260253380 के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए थाना बघौचघाट की साइबर टीम ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस टीम ने संबंधित धनराशि को होल्ड कराने की प्रक्रिया पूरी कर आवश्यक कार्रवाई के बाद 15,000 रुपये की पूरी धनराशि पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दी।

धनराशि वापस मिलने के बाद शुभम राव ने बघौचघाट साइबर पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की और पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।

पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजित आर. शंकर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनन्द कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी सदर संजय कुमार रेड्डी के पर्यवेक्षण में कार्रवाई की गई।

कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अनिल कुमार तिवारी, साइबर प्रभारी उपनिरीक्षक संकल्प सिंह राठौर तथा कांस्टेबल अवधेश कुमार पटेल शामिल रहे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260925 WA0012

देवरिया – आंगनबाड़ी केंद्रों से मिलने वाली सेवाओं का नियमित लाभ उठाएं – सूर्य प्रताप शाही

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट दिनेश गुप्ता देवरिया । सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत आंगन …