Breaking News
IMG 20261001 WA0018

देवरिया – कृषि मंत्री ने दिव्यांगजनों को वितरित की ट्राइसाइकिल, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को दिए प्रशस्ति पत्र 

Ibn news Team DEORIA

रिपोर्ट सुभाष यादव

IMG 20261001 WA0018

 

*देवरिया 01 अक्टूबर*

 

सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखंड परिसर पथरदेवा में आयोजित ‘सेवा सेतु’ कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने प्रतिभाग किया। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल एवं प्रदर्शनियों का अवलोकन किया।

कार्यक्रम के दौरान कृषि मंत्री ने दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल वितरित की तथा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। उन्होंने गर्भवती महिलाओं को पुष्टाहार वितरित करने के साथ ही छह माह की आयु पूर्ण कर चुके बच्चों को खीर खिलाकर अन्नप्राशन संस्कार कराया। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना एवं मुख्यमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को भी लाभान्वित किया गया।

कृषि मंत्री ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य हर पात्र व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पात्र लोगों का चिह्नांकन कर उन्हें सरकार की योजनाओं से जोड़ा जाए तथा विभागीय सेवाओं का लाभ समय से उपलब्ध कराया जाए।

कार्यक्रम में संबंधित विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, कर्मचारी, लाभार्थी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260925 WA0012

देवरिया – आंगनबाड़ी केंद्रों से मिलने वाली सेवाओं का नियमित लाभ उठाएं – सूर्य प्रताप शाही

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट दिनेश गुप्ता देवरिया । सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत आंगन …