Breaking News
Screenshot 2026 09 28 21 14 30 18 a23b203fd3aafc6dcb84e438dda678b6

देवरिया में काग्रेस का जोरदार के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी की

Ibn news Team DEORIA

रिपोर्ट सुभाष यादव

Screenshot 2026 09 28 21 14 30 18 a23b203fd3aafc6dcb84e438dda678b6

देवरिया में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, चुनावी प्रक्रिया और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर विरोध दर्ज कराया गया।

कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सुभाष चौक पर एकत्र हुए और यहीं से विरोध मार्च की शुरुआत की।

कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कचहरी चौराहे तक मार्च निकाला।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ भी नारे लगाए।

कांग्रेस का कहना है कि मतदाता सूची में बदलाव और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों पर पार्टी लगातार सवाल उठा रही है।

कांग्रेस की ओर से 28 सितंबर को जिला मुख्यालय पर विरोध मार्च और पुतला दहन का कार्यक्रम घोषित किया गया था।

कचहरी चौराहे पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और पुतला दहन किया।

प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर पुलिस बल की तैनाती की गई और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी की गई।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष रोशन मल्ल ने पार्टी की ओर से उठाए जा रहे मुद्दों और मांगों को लेकर अपनी बात रखी।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260924 WA0023

देवरिया – पॉक्सो एक्ट के प्रकरण में वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार, थाना सुरौली

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री अभिजित आर. शंकर द्वारा …