Ibn news Team DEORIA
रिपोर्ट सुभाष यादव

देवरिया। थाना खुखुन्दू की हवालात में एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने और उसकी मृत्यु हो जाने के मामले में पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री अभिजित आर. शंकर ने बड़ी कार्रवाई की है।
पुलिस अधीक्षक ने प्रभारी निरीक्षक थाना खुखुन्दू श्री राहुल सिंह, थाना खुखुन्दू पर नियुक्त आरक्षी (मुहर्रिर) गुल्लुर प्रसाद तथा रिक्रूट आरक्षी अंगद यादव को निलंबित कर दिया है।
देवरिया पुलिस के अनुसार, उक्त पुलिसकर्मियों पर अपने पदेन राजकीय कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही, उदासीनता एवं स्वेच्छाचारिता बरतने का आरोप है। यह कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत गिरफ्तार अभियुक्त के हवालात में फांसी लगा लेने और उसकी मृत्यु हो जाने के संबंध में की गई है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तीनों पुलिसकर्मियों के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही भी संस्थित कर दी गई है। मामले में विभागीय जांच के माध्यम से घटना से जुड़े तथ्यों और पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारी का परीक्षण किया जाएगा।
इस कार्रवाई के बाद खुखुन्दू थाना पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है। मामले में आगे की विभागीय कार्रवाई जांच के निष्कर्षों के आधार पर होगी।
सोशल मीडिया सेल, देवरिया पुलिस