Ibn news Team DEORIA
दिनेश गुप्ता

देवरिया। गौरीबाजार पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गई HF डिलक्स मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, 4 अक्टूबर 2026 को ग्राम व पोस्ट सिरजम निवासी सरोज कुमार ने थाना गौरीबाजार में तहरीर देकर बताया कि उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल HF डिलक्स संख्या UP52AF6382 को गौरीबाजार चौराहे पर खड़ा किया था। बाजार से वापस लौटने पर मोटरसाइकिल गायब मिली।
जानकारी करने पर पता चला कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल का लॉक तोड़कर उसे लेकर भागने का प्रयास कर रहा था। शोर-गुल होने पर स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
मामले में थाना गौरीबाजार पर मु0अ0सं0-415 – 2026, धारा 303(2), 317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रोहित सिंह पुत्र शक्ति सिंह, निवासी ग्राम छितौनी, थाना हनुमानगंज, जनपद कुशीनगर के रूप में की।
पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से चोरी की एक अदद HF डिलक्स मोटरसाइकिल संख्या UP52AF6382 बरामद की। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रामेश्वर यादव तथा कांस्टेबल रविन्द्र चौहान, थाना गौरीबाजार शामिल रहे।