Breaking News
WhatsApp Image 2024 07 26 at 2.22.38 PM 1

उपखंड क्षेत्र करेड़ा में 6 कोयला भट्टियां धराशाही

अवैध कोयला भट्टियों को लेकर जिला प्रशासन सख्त

WhatsApp Image 2024 07 26 at 2.22.38 PM 1

जिला कलक्टर ने एक दिन पहले राजस्व अधिकारियों की बैठक में दिए थे निर्देश

(प्रमोद कुमार गर्ग)

भीलवाड़ा, 26 जुलाई। उपखण्ड क्षेत्र करेड़ा के ग्राम रामपुरिया, ग्राम पंचायत नारेली में शुक्रवार को 6 अवैध कोयला भट्टियों को प्रशासन द्वारा ध्वस्त किया गया।

उपखंड अधिकारी बंशीधर योगी ने बताया कि गुरुवार को जिला कलक्टर नमित मेहता द्वारा कलेक्ट्रेट में आयोजित राजस्व अधिकारियों की बैठक में बिलानाम भूमि पर संचालित अवैध कोयला भट्टियों पर कार्यवाही कर उन्हें ध्वस्त करने के निर्देश प्रदान किए गए। जिसकी अनुपालना में शुक्रवार को उपखण्ड क्षेत्र करेड़ा के ग्राम रामपुरिया, ग्राम पंचायत नारेली में 6 अवैध कोयला भट्टियां जो बिलानाम भूमि पर संचालित हो रही थी पर कार्यवाही करते हुए जे.सी.बी. की सहायता से ध्वस्त किया गया। उपखंड अधिकारी ने बताया कि उपखण्ड क्षेत्र करेड़ा में बिलानाम भूमि पर संचालित एवं अन्य अवैध कोयला भट्टियों पर भी आगे लगातार कार्रवाई की जाएगी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0014

पट्टी कला में बन रहे पार्क का निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर

मीरजापुर। अहरौरा नगर के पट्टी कला मोहल्ले में निर्माणाधीन पार्क का गुरुवार को नगर पालिका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *